Ambala News : भगवान की कथा अनंत है – गुरुमिलन शास्त्री जी महाराज

0
52
Ambala News : भगवान की कथा अनंत है - गुरुमिलन शास्त्री जी महाराज
Ambala News : भगवान की कथा अनंत है - गुरुमिलन शास्त्री जी महाराज

Ambala News | अंबाला शहर। मोती नगर श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम मे आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज की अध्यक्षता में नगर खेड़ा स्थापना तिथि पर आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस के यजमान श्री सतपाल बंसल लाला जी समाज सेवी ने पोथी पूजन कर कथा व्यास महंत गुरुमिलन शास्त्री जी महाराज को तिलक टीका लगाकर व पुष्पमाला पहना कर आशीर्वाद लियो|

पण्डित रविन्द्र नाथ तिवारी ने मंत्रोच्चारण किया। कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए महंत गुरुमिलन ने कहा की हरि अनंत हरि कथा अनंता….भगवान की कथा तो अनंत है कोई पूरी कथा कह नही सकता है। बस भगवान की थोड़ी कथा कह कर व सुन कर आत्मसंतुष्टी होती है।

तारकासुर ने शिव पुत्र से मृत्यु का वरदान मांगा था

तारकासुर दैत्य वरदान प्राप्त कर महाबली हो गया था उन्होंने केवल शिव पुत्र से ही अपनी मृत्य का वरदान मांगा थो सभी देवता गण चिन्तित थे, क्योंकि दक्षायणी सती की मृत्यु के बाद भगवान शंकर समाधी में चले गये थे। तारकासुर यही सोच कर की कोई देव दानव न मार सके और र शिव जी तो अकेले है शादी करेगे नही तो कोई सन्तान भी नही होगी फिर मै अमर हो जाऊंगा।

ब्रह्मा विष्णु व देवतागण भगवान शंकर के पास जाकर प्रार्थना करते है कि हिमवान मैना की पुत्री पार्वती शिव प्राप्ति हेतु तप कर रही है। उनकी इच्छा पूरी करें। बाद मे भगवान शंकर पार्वती से विवाह करते है इनसे भगवान कार्तिकेय का जन्म होता है आगे चल कर कातीर्केय के हाथो तारकासुर का वध होता है। कथा में महंत जी ने गणेश जन्म प्रसंग की कथा श्रवण कराई।

कथा मे रोज कोई न कोई महात्मा मंच पर पधार कर अपने वाणीवचनों से लाभान्वित कर रहे है। इसी क्रम में परम पूज्य आचार्य डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज पधारे। आचार्य जी को कथाव्यास जी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर व पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया। राजेश्वरानंद जी महाराज ने भी सभा को संबोधित कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। साथ ही समाजसेवी गुरप्रीत सिंह शाना ने भी व्यास पूजा कर सभा को संबोधित किया। कल कथा के चौथे दिन भगवान राम जानकी का मंगल विवाह अवसर पर झांकी सजायी जाएगी।

Naraingarh News : एसडीएम शाश्वत सांगवान ने परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर परीक्षाओं का जायजा लिया