Ambala News : कर्मरत ब्राह्मणों का मानदेय निर्धारित करने के लिए सरकार वचनबद्ध : सांसद कार्तिकेय शर्मा

0
106
Government is committed to fix honorarium for working Brahmins MP Kartikeya Sharma
सांसद कार्तिकेय शर्मा।
  • जल्द ही ब्राह्मण विकास बोर्ड का गठन करवाने का भी दिया आश्वासन

(Ambala News) अंबाला। सनातन धर्म पुरोहित मंडल सोसायटी के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन भगवान परशुराम भवन बलदेव नगर अंबाला शहर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्तिकेय शर्मा, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मीडिया प्रमुख भाजपा संजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सनातन धर्म पुरोहित मंडल सोसायटी, ब्राह्मण समाज के अन्य पदाधिकारी गण व अन्य धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह दौशाला व सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहना कर उनका भव्य अभिनन्दन किया। इस अवसर रोहित कृष्ण शास्त्री के द्वारा भजन संकीर्तन किया गया।

तत्पश्चात राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा जिन ब्राह्मण बंधुओं ने अपना सम्पूर्ण जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में व्यतीत किया है, को दौशाला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म पुरोहित मंडल के प्रधान संजीव मुदगल ने ब्राह्मणों के लिए मानदेय एवं ब्राह्मण विकास बोर्ड का गठन करने के लिए माननीय सांसद को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, पूर्व मीडिया प्रमुख भाजपा हरियाणा ने सनातन पुरोहित मण्डल सोसाइटी को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि आप जितना अधिक व्यावहारिक कर्मकाण्ड करते हुए शुद्ध शास्त्रों की व्याख्या करंेगे समाज में ब्राह्मणों के प्रति उतनी ही अच्छी राय बनेगी।

हमें अपने ज्ञान का उपयोग पूरे हिन्दू समाज के कल्याण और विकास के लिए करना चाहिए और बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रेरित करना चाहिए

हमें अपने ज्ञान का उपयोग पूरे हिन्दू समाज के कल्याण और विकास के लिए करना चाहिए और बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर मुख्य अतिथि माननीय सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मंडल के सभी सदस्यों को ब्राह्मणों को पुरोहित कर्मकांड करने वाले सब विप्र समाज को यह आश्वासन दिया है कि जो भी उनका मानदेय निर्धारित सरकार द्वारा करने का वचन पूर्व में मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है।

वह अवश्य इस विषय को माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखेंगे तथा ब्राह्मण विकास बोर्ड का भी गठन भी करवाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया उनकी जो भी उचित मांगे हैं उसे अवश्य पूरा करवाएंगे। अन्य वक्ताओं ने जिसमें संजीव शर्मा, नरेश शास्त्री, धर्मपाल शास्त्री, नरेंद्र देव, सुरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, संजीव पराशर, देवी लाल एवं गुरुकुल कुरुक्षेत्र के आचार्य राजेश वत्स रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्तिक शर्मा ने अपने भाषण में मंडल के पदाधिकारी पंडित तिलक राज शर्मा, संजीव मुदगल, धर्मपाल शास्त्री, अमित कालिया, अश्विनी पराशर एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे से हुआ।