Ambala News : 13वीं कल्चरल ओलंपियाड ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स 2024 प्रतियोगिता में युवतियों ने जीते मेडल

0
16
Ambala News : 13वीं कल्चरल ओलंपियाड ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स 2024 प्रतियोगिता में युवतियों ने जीते मेडल
प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।
  • सोलो डांस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल तथा ग्रुप डांस प्रतियोगिता में आठ छात्राओं ने गोल्ड मेडल जीता

Ambala News | अंबाला। अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ, पुणे व यूनेस्को की आधिकारिक भागीदारी द्वारा 14 सितम्बर 2024 को पेरिस (फ्रांस) में युनेस्को हेडक्वाटर्स में 13वीं कल्चरल ओलंपियाड ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सतयुग दर्शन कला केन्द्र, अम्बाला की छात्राओं ने अपनी बहुत ही अनुभवी व प्रतिभाशाली कथक टीचर अंजू मिगलानी के सानिध्य में भाग लिया।

सोलो डांस प्रतियोगिता में वैदेही ने सिल्वर मेडल तथा ग्रुप डांस प्रतियोगिता में आठ छात्राओं – आद्रिका गुप्ता, अकालकीरत, भाविनी रस्तोगी, नव्या नागपाल, हर्षिका बांगर, पावनी अग्रवाल, समृद्धि बक्शी व मेधावी ने गोल्ड मेडल जीता। 2023 में इस प्रतियोगिता का पहला चरण पुणे में हुआ था|

जहाँ सभी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इसका दूसरा चरण नवम्बर 2023 में थाईलैंड में हुआ जहाँ पर भी सभी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फ्रांस में हुए तीसरे एवं अंतिम चरण में भी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अम्बाला के साथ-साथ भारत का भी नाम रोशन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया भर में भारत की कला एवं संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना रहा तथा यह बताना रहा की भारतीय कला एवं संस्कृति बाकि दुनिया से कैसे और क्यों अलग है। इस प्रतियोगिता में कुल 170 बच्चे प्रतिभागी रहे जो कि भारत के अलग-अलग क्षेत्र से थे तथा जिन्होंने हर क्षेत्र से जुड़ी कला को वहाँ प्रदर्शित किया तथा यह बताने की कोशिश की कि हम हमारे भारत देश में अलग-अलग संस्कृति होने के बावजूद कैसे एक साथ रहा जा सकता है।

शाहबाद के पास एक निजी रेस्टोरेंट में सभी विजेता छात्राओं के माता पिता एवम रिश्तेदारों ने अंजू मिगलानी व सभी छात्राओं का भव्य व जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : हमारा परिवार, पंजाबी परिवार ने अभी तक किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को समर्थन नही दिया

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की पूर्व छात्रा ऊषा रानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी कॉलेज में स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीएवी कॉलेज में इतिहास विभाग ने कार्यक्रम का किया आयोजन