Ambala News : पूर्व खेल मंत्री अनिल विज ने महिला पहलवान विनेश फोगाट के ओलम्पिक में डिस्कवालीफाइड होने पर जाहिर किया अफसोस

0
64
Ambala News : पूर्व खेल मंत्री अनिल विज ने महिला पहलवान विनेश फोगाट के ओलम्पिक में डिस्कवालीफाइड होने पर जाहिर किया अफसोस

Ambala News | अंबाला। हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री अनिल विज ने हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट के ओलम्पिक में डिस्कवालीफाइड होने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि ये बहुत ही आश्चर्य जनक है और खेदजनक भी है क्योंकि सारा देश उम्मीद लगाकर बैठा था उम्मीद ही नहीं लोगो को विश्वास था लेकिन आज लोग काफी दुखी है। विज ने विपक्ष को भी नसीहत दी कि खेल को खेल रहने देना चाहिए, राजनीति में खेल होते देखा है लेकिन खेल में राजनीती नहीं होनी चाहिए। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विनेश की कुश्ती मैंने भी देखी है कि कितनी फुर्ती के साथ विरोधी को चित करती है इसलिए उन्हें पूरा विश्वास था कि वे गोल्ड मेडल लेकर आएगी लेकिन आज पूरा देश दुखी है। विज ने विपक्ष को भी नसीहत दी कि खेल को खेल रहने देना चाहिए, राजनीति में खेल होते देखा है लेकिन खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ह्यह्यविनेश देश की बेटी है क्या उन्हें दु:ख नहीं है क्या तुम देश की बेटी पर राजनीति करना चाहते हो। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी वालों को, कांग्रेस को या अखिलेश की पार्टी के लोगों को वहां जाए और मेडल लेकर आये।

यह भी पढ़ें : Ambala News : हरियाणा कन्या बटालियन एनसीसी द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी पार्थ गुप्ता ने नागरिक अस्पताल व अटल कैंसर केयर सेंटर में मरीजों को मिल रही सुविधाओं बारे जानकारी ली