Ambala news : एक्स पुलिस आफिसर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

0
19
ambala news

Ambala news : अंबाला। एक्स पुलिस आफिसर्ज वेलफेयर एसोसिएशन, अंबाला की एक बैठक पुलिस लाईन कार्यालय अम्बाला शहर में हुई। इस बैठक में सर्व श्री ओमप्रकाश नैयर, बलबीर राठी, दर्शन सिंह, विनोद जोशी, संतोख सिंह, रामकुमार, लक्ष्मी चन्द सभी सेवानिवृत निरीक्षक, वीरेन्द्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक सेवानिवृत, जगन्नाथ, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, प्रीतपाल, मदन सिंह, जसमेर सिंह, बलदेव कृष्ण आदि ने विशेषकर भाग लिया। इस बैठक में वेद प्रकाश ने सदस्यता ग्रहण की।

एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मांग की गई कि रिटायर पुलिस कर्मचारियों कैशलेस सुविधा जो जारी की गई है वह पोर्टल पर नहीं डाली गई है। जिस कारण रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी इस सेवा से बाधित हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों को पंजाब व हिमाचल में 65,70,75,80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक 5 वर्ष बाद 5 प्रतिशत की वृद्धि प्रदान की जाती है। जबकि हरियाणा में 80 वर्ष की आयु पूर्ण पर एकमुश्त 20 प्रतिशत की वृद्धि प्रदान की जाती है जोकि व्यावहारिक नहीं है। इसलिए इसे पंजाब, हिमाचल की तर्ज पर दिया जाए।