Ambala News : चौड़मस्तपुर सब डिवीजन में कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित

0
32
Ambala News : चौड़मस्तपुर सब डिवीजन में कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित
बैठक को संबोधित करते मुख्यवक्ता।
  • अनुबंधित कर्मचारी संघ के हित में बने सर्विस एक्ट के बारे में जानकारी दी

Ambala News | अंबाला। चौड़मस्तपुर सबडिवीजन के प्रांगण में अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष नरेश कुमार द्वारा की गई व मंच का संचालन सब यूनिट सचिव प्रवीण कुमार द्वारा किया गया।

मीटिंग में मुख्य तौर पर जिला सचिव रोहित कुमार मौजूद रहे और उनके द्वारा कर्मचारियों के विचारों को सुना गया व सरकार द्वारा बनाए गए सर्विस एक्ट के बारे में कर्मचारियों को पूर्ण रूप से अवगत करवाया गया और इस मौके पर सभी कर्मचारी साथियों ने भारतीय मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया |

सभी कर्मचारी साथियों ने संगठन में अपनी आस्था जताई और संगठन को विश्वास दिलवाया कि संगठन जब भी हमें किसी कार्रवाई के लिए आवाज देगा हम तन मन धन से संगठन के साथ रहेंगे। इस मौके पर सब यूनिट अध्यक्ष संजीव कुमार, सब यूनिट उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, प्रदीप कुमार, सुखबीर, पवन आदि कर्मचारी साथी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित