Ambala News : जीएमएन कॉलेज में चुनाव जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

0
260
Ambala News : जीएमएन कॉलेज में चुनाव जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
Ambala News : जीएमएन कॉलेज में चुनाव जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

Ambala News | अंबाला। राजनितिक विभाग तथा स्वीप कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव जागरूकता अभियान चलाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता जागरूकता बढ़ाना था, जिसमें छात्र सक्रिय रूप से कॉलेज के बाहर को चुनाव तथा मतदान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने में लगे हुए थे। डॉ सीमा कंसल, स्वीप अध्यक्षा ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वीप कमेटी निरंतर चुनाव जागरूकता के लिये अलग अलग कार्यक्रमों की श्रंखला चलाए हुए है। यह अभियान उसी श्रंखला का एक भाग है।

राजनितिक विभाग के अध्यक्ष डॉ नैन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग सही प्रकार से करें। डॉ तृप्ति शर्मा अभियान सयोजिका ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और छात्रों  को भी वोट देकर अपना नागरिक कर्तव्य पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।। अभियान में 67 छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें : Ambala News : गवर्नमेंट स्कूल मेन ब्रांच में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित