Ambala News : मंडल आयुक्त गीता भारती का अम्बाला से है विशेष लगाव

0
211
Ambala News : मंडल आयुक्त गीता भारती का अम्बाला से है विशेष लगाव
मंडल आयुक्त गीता भारती

Ambala News | अंबाला। अंबाला की नवनियुक्त मंडल आयुक्त  गीता भारती का अम्बाला से विशेष लगाव हैं। हरियाणा प्रशासनिक सेवा में उनके करियर की शुरूआत अम्बाला से हुई थी । उन्होनें वर्ष 1992 में एचसीएस के तौर पर यहां पर अन्डर ट्रेनिंग ज्वाईन किया था और यहीं पर बतौर नगराधीश के पद पर भी अपनी सेवाएं दी थी। वर्ष 2005 में वे आईएएस कैडर में आईं। इसके बाद उन्होनें विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं।

अम्बाला में उन्होनें 11 जुलाई को मंडलायुक्त का पदभार संभाला हैं। यहां बता दें कि इससे पहले वे हिसार की मंडलायुक्त थी। मंडलायुक्त गीता भारती व्यक्तिव की धनी है तथा बड़ी ही सादगी से वह अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करती हैं। सरकार ने उन्हें जो भी दायित्व सौंपा उसका वे बखूबी निर्वहन करती है। वे जहां पर भी रही उन्होंने अपनी विशेष छाप छोड़ी हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के नेतृत्व में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को दिया प्रशिक्षण