Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक में हवनयज्ञ किए जाने को लेकर हुई चर्चा

0
164
Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक में हवनयज्ञ किए जाने को लेकर हुई चर्चा
Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक में हवनयज्ञ किए जाने को लेकर हुई चर्चा

Ambala News | अंबाला । भगवान परशुराम सेवा समिति रजि 1069 अंबाला कैंट की मीटिंग भगवान परशुराम मंदिर नंगल करधान अंबाला कैंट में हुई। समिति के हवन इंचार्ज सतीश शर्मा ने बताया की परशुराम सेवा समिति का फरवरी महीने के पहले रविवार को मासिक हवन यज्ञ 2 फरवरी 2025 को सुबह 10:00 होगा भगवान परशुराम मंदिर नगल करधान अम्बाला कैंट मे होगा। हवन यझ मंदिर के पंडित शंभू नाथ द्वारा कराया जाएगा।

इसमें मुख्य जजमान समिति के सदस्य संजय मोदगिल और उनकी धर्मपत्नी वंदना मोदगिल होगी। समिति के प्रधान अतुल शर्मा ने बताया की हवन के बाद बसंत पंचमी की का कार्यक्रम भी होगा। जिसमें कई रंगा रंग कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मीटिंग में अतुल शर्मा सुरेंद्र राजू शर्मा राजेश गोल्डी संजय मोदगिल राजीव शर्मा शशिकांत पाराशर और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Ambala News : अगर मंत्रीपद में विफलता का आभास है तो अनशन नही इस्तीफा दें : चित्रा सरवारा