Ambala News : विकलांग एसोसिएशन ने आठ दिव्यांगों को व्हील चेयर्स वितरित की

0
222
Ambala News : विकलांग एसोसिएशन ने आठ दिव्यांगों को व्हील चेयर्स वितरित की
दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। मंडल कार्यालय अंबाला छावनी परिसर में कुल आठ दिव्यांग (विकलांग) रेलवे कर्मचारियों और रेलवे कर्मचारियों के दिव्यांग (विकलांग) बच्चों अथवा आश्रितों को मोटराइज्ड व्हील चेयर्स का वितरण वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुखदेव एवं मंडल कार्मिक अधिकारी रविंदर के करकमलों से विकलांग एसोसिएशन (एनआरपीएचईडब्ल्यूए) के मंडल सचिव पंकज शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, वरि. हित निरीक्षक विनोद वालिया, संजीव कुमार एवं अन्य की मौजूदगी में दी गईं।

एसोसिएशन के मंडल सचिव पंकज शर्मा और मंडल अध्यक्ष संजय कुमार द्वारा प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि यह विकलांगजन के सशक्तिकरण की तरफ बढ़ते हुए कदम हैं। अभी इसी प्रकार के कई अन्य कल्याणकारी कार्यों द्वारा अन्य श्रेणियों के विकलांगजनों को भी सशक्त करने का प्रयास भविष्य में प्रशासन द्वारा किए जाने का आश्वासन उच्चाधिकारियों ने दिया है।

Ambala News : सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय कैंप का समापन