Ambala News : नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक वीरेन्द्र सिंह ने घरेलू हवाई अड्डे का किया निरीक्षण

0
65
Ambala News : नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक वीरेन्द्र सिंह ने घरेलू हवाई अड्डे का किया निरीक्षण
नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक वीरेन्द्र सिंह घरेलू हवाई अड्डे का निरीक्षण करते हुए।

Ambala News | अंबाला। नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक विरेन्द्र सिंह ने आज आर्मी, एयरफोर्स, लोक निर्माण विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व सम्बन्धित एजेंसी को 10 अगस्त तक सिविल वर्क का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से सभी कार्य यहां पर पूरे होने चाहिए। महानिदेशक ने घरेलू हवाई अड्डे का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सिविल वर्क के कार्य की प्रगति जानी। इसके साथ-साथ उन्होंने अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा जो यहां पर आवश्यक कार्य किये जाने हैं, उनकी भी समीक्षा करते हुए कहा कि 10 अगस्त तक सिविल वर्क से सम्बन्धित कार्य यहां पर पूरा होना सुनिश्चित होना चाहिए।

पुलिस विभाग के अधिकारियों को उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर जो कार्य होने हैं, उनको भी वो करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यह भी कहा कि जिस विभाग का यहां पर कार्य होना है, वे बेहतर समन्वय के साथ कार्य को पूरा करें ताकि जल्द से जल्द यहां से उडान भरी जा सके।

यहां बता दें कि बीते बुधवार को नागरिक एवं उड्डयन मंत्री कमल गुप्ता ने यहां का दौरा करते हुए चल रहे कार्यों की प्रगति जानकर जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये थे। इस मौके पर एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, कर्नल मानस नायर, डीएसपी रजत गुलिया, गोबिन्द सिंह बिष्ट, इंजिनियर नईम, अंसुल अग्रवाल सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : दिव्यांग राहुल को उपलब्ध करवाई मोटराइज्ड ट्राई साईकिल

यह भी पढ़ें : Ambala News : इनरव्हील क्लब अंबाला की गुरुप्रीत कौर ने तीन बच्चों की दी पूरे साल की फीस