Ambala News : डीएवी क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

0
73
Ambala News : डीएवी क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
खिलाड़ियों के साथ मुख्यवक्ता।

Ambala News | अंबाला। 31जुलाई को प्रधानाचार्या  रेखा गोयल भागी,(के.पी.ए.के महाविद्यालय), नीरू अरोड़ा, प्रधानाचार्या (सोहन लाल डी.ए.वी.), रवीन्द्र वालिया, प्रधानाचार्या  (ए.एस.सी.सै.स्कूल अम्बाला शहर) की अध्यक्षता में शहर के राजीव गांधी स्टेडियम सैक्टर-10 में डीएवी क्लस्टर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में पांच विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में 100 मीटर,200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर रेस, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, हाई जंप, वॉलीबॉल आदि खेल शामिल थे। यह प्रतियोगिताएं अंडर- 14, अंडर- 17, अंडर- 19 वर्गों में करवाई गईं। अंडर- 14 (800 मीटर) रेस में के पी ए के महाविद्यालय की छात्रा यशिता प्रथम व छात्रा अक्षिता द्वितीय स्थान पर रही। अंडर- 14 (100 मीटर) रेस में विद्यालय का छात्र कारण द्वितीय स्थान पर रहा।

अंडर -14 भारोत्तोलन  में छात्र आयुष व छात्र रोहन प्रथम स्थान पर रहे। अंडर- 17, (400 मीटर) रेस में छात्र करण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 17( 200 मीटर) रेस में मौसम द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर रेस में मौसम प्रथम स्थान पर, अक्षिता व इशप्रीत तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर- 17  लॉन्ग जंप में विद्यालय की छात्रा मौसम प्रथम स्थान पर रही। छात्रा हरमन द्वितीय स्थान पर और छात्रा वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 (400 मीटर) रेस में अक्षिता ने प्रथम स्थान व यशिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।     विद्यालय के चेयरमैन अनिल गुप्ता, मैंनेजर डॉ. विकास कोहली व प्रधानाचार्या रेखा गोयल भागी ने विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों,इन प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाने वाली अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला साइक्लिंग ग्रुप ने दूसरे चरण में रोपित किए 20 फलदार पौधे