Ambala News : अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में 3 सितम्बर को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

0
159

Ambala News | अम्बाला | बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, अम्बाला शहर के अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 3 सितम्बर 2024 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने बताया कि बैठक में बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं।

ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।

यह भी पढ़ें : Panipat News : श्री राम शिशु विद्या मंदिर नवकोट बिरादरी की नई कार्यकारिणी का गठन, बलदेव राज अरोड़ा बने प्रधान

यह भी पढ़ें : Panipat News : आर्य कन्या स्कूल में मनाया गया जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह