Ambala News : अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में 13 अगस्त को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

0
57
Ambala News : अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में 3 सितम्बर को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण
Ambala News : अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में 3 सितम्बर को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

Ambala News | अंबाला। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, अम्बाला शहर के अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 13 अगस्त 2024 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने बताया कि बैठक में बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है|

ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : नागरिक अस्पताल में एसएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने किया पौधरोपण

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : एसडीएम यश जालुका ने समाधान शिविर में सुनी शिकायतें

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मार्च पास्ट की रिहर्सल की

यह भी पढ़ें : Ambala News : गवर्नमेंट कॉलेज में मां के नाम पर लगाया पेड़