Ambala News : बारिश से शहर हुआ जलमग्न, डीसी पार्थ गुप्ता ने विभिन्न कालोनियों का लिया जायजा

0
73
Ambala News : बारिश से शहर हुआ जलमग्न, डीसी पार्थ गुप्ता ने विभिन्न कालोनियों का लिया जायजा
डीसी पार्थ गुप्ता को पार्षद मिथुन वर्मा जानकारी देते हुए।

Ambala News | अंबाला। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बुधवार देर रात हुई बरसात के चलते जल भराव की स्थिति के दृष्टिगत पब्लिक हैल्थ, नगर निगम व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ कईं स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को जिन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति थी वहां पर पम्पों के माध्यम से पानी निकालने बारे निर्देश दिए। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने इससे पहले कैम्प कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक लेकर वर्षा के चलते किन-किन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई है, उसकी जानकारी हासिल की।

उन्होने नगर निगम व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में कहां-कहां पर बरसात का पानी निकालने के लिए पम्पों की व्यवस्था की गई है, उनकी क्या क्षमता है, कितनी मोटरें लगी हुई हैं, कहां-कहां पर डिस्पोजल पम्पों की व्यवस्था है, उसकी भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों के साथ सबसे पहले बनूडी नाके पर जाकर व्यवस्थाएं देखी।

वहां पर पम्पों के माध्यम से पानी निकासी का जो कार्य चल रहा था उसको देखा और सम्बन्धित से जाना कि यहां पर किन-किन क्षेत्रों का पानी आता है और उसे यहां से डिस्पोजल करके कहां पर गिराया जाता है उस बारे भी जानकारी ली। इसी प्रकार उपायुक्त ने अम्बाला शहर, रविदास बस्ती नजदीक अम्बेडकर चौक के पास भी जायजा लिया। उन्होंने यहां पर जो नालियों अवरूद्ध थी, उस बारे नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां पर नालियों की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाएं ताकि पानी निकासी का कार्य बेहतर तरीके से हो सके।

उन्होंने यहां पर दोनों तरफ नालियों की सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सरकुलर रोड पर भी जाकर जायजा लिया। यहां पर स्थानीय लोगों की सीवरेज की समस्या को जानते हुए उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 10 दिन के अंदर सीवरेज की व्यवस्था को दुरूस्त करने के तहत जो कार्य करना है उसे करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने जायजा लेते हुए इंद्रपुरी कालोनी स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के डिस्पोजल पम्प स्टेशन का दौरा किया। उन्होने यहां पर भी किन-किन क्षेत्रों का पानी यहां पर आता है और उसे कैसे डिस्पोजल किया जा रहा है उसकी भी जानकारी लेते हुए पम्पिंग स्टेशन के नजदीक सफाई व्यवस्था के कार्य को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होने नदी मोहल्ला के नजदीक भी जाकर जायजा लिया।

यहां पर बरसाती पानी की निकासी के लिए जो कार्य किए जा रहे थे, उसकी जानकारी ली। सम्बन्धित अधिकारी ने उन्हेंं बताया कि यहां पर पम्पों के माध्यम से पानी निकासी का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार उन्होने कपडा मार्किट, बस स्टैण्ड के नजदीक, मानव चौक के नजदीक भी जायजा लेते हुए बरसाती पानी को निकालने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने सैक्टर 8 व 9 में भी जल भराव के तहत सम्बन्धित विभागों द्वारा जो कार्य किए जा रहे है उसकी जानकारी ली।

डीसी पार्थ गुप्ता बारिश के बाद हुए जलभराव एरिया का जायजा लेते हुए।
डीसी पार्थ गुप्ता बारिश के बाद हुए जलभराव एरिया का जायजा लेते हुए।

उन्होंने हुडा व नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि यहां पर बरसाती पानी की निकासी के लिए क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं उसकी जानकारी ली। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने उन्हें अवगत करवाया कि सैक्टर 8 के क्षेत्र के लिए पानी निकासी के लिए मानव चौक के नजदीक आईपीएस बनाया जा सकता है। जिसके बाद यहां पर जल भराव की स्थिति काफी हद तक कम जो जायेगी।

उन्होंने नगर निगम के कार्यकारी अभियंता व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस कार्य के तहत जो रूपरेखा तैयार करनी है उसे बनाने के निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग कणवीर ने उपायुक्त को बताया कि सैक्टर 9 के क्षेत्र के लिए स्थाई रूप से बरसाती पानी की निकासी के लिए 7 करोड रुपए की परियोजना तैयार की गई है। उपायुक्त ने जायजा लेते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी के लिए उनके विभाग से सम्बन्धित जो कार्य किए जाने है वह समय रहते होने चाहिए।

इसके साथ-साथ सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त होनी चाहिए ताकि बरसात के दिनों में नालियां अवरूद्ध न हों। उन्होने कहा कि जिन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई है उन क्षेत्रों से पानी निकासी का कार्य बेहतर तरीके से करवाएं। इस मौके पर नगर निगम के डीएमसी दीपक सूरा, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग कर्णवीर, एसडीओ हरमिलाप, कार्यकारी अभियंता एल.सी. चौहान, कार्यकारी अभियंता योगेश कुमार, तहसीलदार आर.के. मदान, एसआईएस मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला म्यूजिकल क्लब ने एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम का किया आयोजन