Ambala News : सीआईए-1 ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

0
157
Ambala News : सीआईए-1 ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ पकड़ा आरोपी टीम की गिरफ्त में।

Ambala News | अंबाला। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना महेशनगर क्षेत्र टांगरी नदी पुल के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में 28 अगस्त 2024 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व मे तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत उर्फ दीक्षु निवासी गांव उगाला थाना बराड़ा वर्तमान पता मोहन पंडित वाली गली गांव बब्याल थाना महेशनगर जिला अंबाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। जिसके बाद सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से अवैध हथियार बरामद कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस अंबाला ने किए 25 भारी वाहनों के चालान

यह भी पढ़ें : Ladwa News : जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में यूथ स्पोर्ट्स अकादमी के 15 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुए चयनित

यह भी पढ़ें : Ladwa News : विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करें : एसडीएम