Ambala news : सीआईए-1 अंबाला को मिली बड़ी कामयाबी, शार्प शूटर गिरफ्तार

0
23
Ambala local news

Ambala news : अंबाला। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के कुशल मार्गदर्शन एवम उचित दिशा-निदेर्शानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों, अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 01 अक्तूबर 2024 को थाना बलदेव नगर क्षेत्र मनमोहन नगर खाटु श्याम मन्दिर  के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए 1 अंबाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी वैभव कुमार निवासी इन्द्री थाना इन्द्री जिला करनाल को अवैध देसी पिस्टल व रौंद सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

आरोपी पहले भी कई अन्य वारदातों में संलिप्त है। हत्या के मामले में आरोपी 05 हजार का इनामी वांछित है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से पहले की वारदातों बारे भी पूछताछ की जाएगी।   01 अक्तूबर 2024 को सीआईए1 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर मनमोहन नगर खाटु श्याम मन्दिर  के पास सुनसान सडक पर खड़ा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना उपरान्त पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना बलदेव नगर क्षेत्र मनमोहन नगर खाटु श्याम मन्दिर के पास सुनसान सडक पर खड़े सन्दिग्ध को काबू कर तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी पिस्टल व रौद बरामद किया। आरोपी की पहचान वैभव कुमार निवासी इन्द्री थाना इन्द्री जिला करनाल के रूप में हुई, जिसे अवैध हथियार देसी पिस्टल व रौंद सहित गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया।