Ambala News : दस साल में रोजगार के लिए अंबाला में एक भी प्रोजेक्ट नहीं लगा : चित्रा सरवारा

0
178
Ambala News : दस साल में रोजगार के लिए अंबाला में एक भी प्रोजेक्ट नहीं लगा : चित्रा सरवारा
Ambala News : दस साल में रोजगार के लिए अंबाला में एक भी प्रोजेक्ट नहीं लगा : चित्रा सरवारा

Ambala News | अम्बाला छावनी | कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने आज अम्बाला छावनी में हरियाणा माँगे हिसाब के अंतर्गत अनेको इलाको का दौरा करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की विधानसभा चुनाव देखकर भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हे भाजपा ने 10 साल तक जनता के साथ धोखा किया और प्रदेश को जमकर लूटा, 10 साल में अम्बाला छावनी में रोजगार स्थापित करने के लिए भाजपा मंत्री व सरकार ने कोई सा बड़ा प्रोजेक्ट लगाया हो तो जवाब दे, डबल इंजन की सरकार बताए कि केंद्र से कौन सा प्रोजेक्ट अम्बाला छावनी में लेकर आए जिससे अम्बाला के बच्चों को रोजगार मिला हो।

चित्रा ने कहा की भाजपा गरीबों को 05-05 किलो राशन देकर गरीबी दूर करना चाहती है, राशन के बजाए उनके लिए रोजगार की बात करनी चाहिए, सबके लिए छत की बात करने वाली केन्द्र सरकार छत तो देना दूर की बात झुग्गी झोपडी में रहने वालों के आशियाने तक छीन रही है, सौ-सौ गज के प्लाट देने का वायदा कर 30-30 गज के प्लॉट दे रही है जिसकी सरकार कीमत तक वसूल कर रही है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को राज्य की अनदेखी का मुंहतोड़ जवाब देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।

चित्रा ने कहा है कि हरियाणा की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ बीजेपी को चुना था दूसरी ओर सुधरने का मौका दिया पर इस पार्टी ने जनता को धोखा दिया और लूटा भी। रोजगार पर कोई काम नहीं किया। सरकारी विभागों में खाली पड़े दो लाख पदों पर कोई नियुक्ति नहीं की, बैकलॉग पूरा करने के बारे में सरकार ने कभी सोचा तक नहीं।  सत्ता के नशे में चूर भाजपा जनता से किया गया वायदा तक भूल गई।

हाऊस फार ऑल को लेकर पीएम ने जनता से वायदा किया था कि 2022 तक हर व्यक्ति के सिर पर छत होगी, क्या सभी को मकान मिले, सभी का अपने घर का सपना पूरा हुआ क्या। कांग्रेस ने सौ सौ गज के प्लाट देेने शुरू किए थे पर भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया और आज सौ गज के बजाए 30-30 गज के प्लाट देकर भी उनकी कीमत वसूल रही है। चित्रा ने कहा की रोजगार देने की दिशा में कोई काम नही हुआ, बेरोजगार युवा दिशाहीन होकर भटक रहा है|

बेरोजगारी ही नशे को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। जनता पिछले 10 सालों से दुखी है। जनता कांग्रेस की ओर देख रही है, प्रदेश में कांग्रेस की बयार है, जनता कांग्रेस की ही सरकार बनाएगी। इस विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को राज्य की अनदेखी का मुंहतोड़ जवाब देगी।

यह भी पढ़ें : Ambala News : आदेश अस्पताल मारकंडेश्वर मंदिर में चौथा नि:शुल्क मैडिकल कैंप 8 सिंतबर रविवार को लगाया जाएगा: एमडी डॉ. गुणतास गिल

यह भी पढ़ें : Ambala News : रोटरी क्लब अंबाला ने एसडी कॉलेज में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी गर्ल्स हाई स्कूल में गणेश चतुर्थी पर इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की

यह भी पढ़ें : Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में एक सप्ताह पखवाड़े का किया आयोजन