Ambala News : बाढ़ से बचाव के लिए सरकार ने शुरू नहीं की है नदियों व नहरों की सफाई – चित्रा सरवारा

0
175
Ambala News : बीजेपी शासनकाल में अपराध-भ्रष्टाचार चरम सीमा पर - चित्रा सरवारा
चित्रा सरवारा

Ambala News | अंबाला छावनी। कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन बीजेपी सरकार की ओर से प्रदेश की जनता के लिए कोई तैयारी नहीं की है। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ने के बाद से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल प्रदेश में यमुना नदी ने बाढ़ का प्रकोप दिखाते हुए 35 लोगों की जान ली थी और 4.53 लाख एकड़ की फसल को बर्बाद किया था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मानसून की पहली बारिश ने ही सरकार के सभी विकास कार्यों की पोल खोलने का काम किया है। बीजेपी सरकार की ओर से खेतों व तटवर्ती गांवों को बचाने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए है। मानसून से करीब एक माह पहले तक भी सरकार ने नदियों व नालों की सफाई के लिए टेंडर तक भी जारी नहीं हुए हैं। बीजेपी सरकार ने नदियों पर स्टड लगवाने व तटबंधों को मजबूत करने के 244 में से केवल 44 कामों को पूरा किया है। यह सरकार की विफलता को दशार्ता हैं।

चित्रा सरवारा ने कहा कि पिछले साल यमुना नदी में पानी स्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान सोनीपत जिले में हुआ था। सोनीपत में 13.84 करोड़ रुपये से 26 जगह स्टड बनवाने का टेंडर जारी हुआ था। अभी तक केवल तीन जगह काम शुरू हुआ है। वहीं, फरीदाबाद में भी सरकार ने तटबंधों के लिए 5.60 करोड़ का टेंडर जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं किया है। सीएम सीटी करनाल में भी सरकार ने बाढ़ के प्रकोप से बचने के लिए तटबंधों का केवल 15 प्रतिशत काम किया है। यमुनानगर में 94.58 करोड़ का टेंडर जारी होने के बावजूद अभी तक तटबंधों पर पत्थर तक भी नहीं पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के साथ पिछले दस साल से शोषण करने का काम कर रही है। पिछले साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले 1 लाख 30 हजार किसानों को सरकार ने अभी तक मुआवजा राशि प्रदान नहीं की है। बीजेपी ने किसानों से वादा किया था कि साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुणी होगी, लेकिन मंहगाई बढ़ाकर लागत दोगुणी करने का काम किया है। बीजेपी ने कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगाकर व खाद, बीज व कीटनाशक के दामों को बढ़ाकर किसानों पर दोहरी मार करने का काम किया है।

उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में असफल रही है। पिछले दस सालों में प्रदेश में काई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। बीजेपी सरकार ने प्रदेश में केवल अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और खेल व खिलाड़ियों का अपमान करने का काम किया है। प्रदेश की जनता का बीजेपी की नीतियों से मोहभंग हो चुका है। इस बार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनने के संकेत दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस ने काटे 140 वाहन चालकों के किए चालान

यह भी पढ़ें : National News : Rahul Gandhi की बदलती राजनीति से अपने भी टेंशन में

यह भी पढ़ें : Ambala News : 3 नए कानूनों बारे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को दी जानकारी

यह भी पढ़ें : Ambala News : स्वस्थ रहने के लिए जीवन में अपनाएं योग

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना है बेहद जरूरी-एसडीएम यश जालुका

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : समाधान शिविर में एसडीएम यश जालुका ने 31 शिकायतों पर की सुनवाई

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : सागर बने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान व धर्मवीर बने सेक्रेटरी

यह भी पढ़ें : Ambala News : राहुल गांधी अंबाला में विधानसभा का चुनाव मेरे मुकाबले में लड़ कर देख लें, उनको अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा: अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : मदरसा दरूल उलूम कादरिया ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाया महत्वपूर्ण कदम

यह भी पढ़ें : Ambala News : कैशलैस पॉलिस देने पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीएम का आभार जताया

यह भी पढ़ें : Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति ने किया मासिक हवन

यह भी पढ़ें : Ambala News : शक्ति सेवा सोसायटी ने चलाया पर्यावरण सुरक्षा अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर ने चिकित्सा शिविर लगवाए

यह भी पढ़ें :  Ambala News : इंसान में ईमानदारी सबसे बड़ा गुण है : चरणजीत सिंह

यह भी पढ़ें : Ambala News : उड़द व मूंग के प्रदर्शन प्लांट लगाने पर 3600 रुपए प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी डॉ. शालीन ने आमजन की सुनी समस्याएं, प्रत्येक समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन: डीसी डॉ.शालीन

यह भी पढ़ें : Ambala News : 9 जुलाई को यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं