Ambala News : संदीप सिंह पर आरोप तय, पीड़िता और हर एक महिला से माफी मांगे भाजपा : चित्रा सरवारा

0
76
Ambala News : संदीप सिंह पर आरोप तय, पीड़िता और हर एक महिला से माफी मांगे भाजपा : चित्रा सरवारा
Ambala News : संदीप सिंह पर आरोप तय, पीड़िता और हर एक महिला से माफी मांगे भाजपा : चित्रा सरवारा

Ambala News | अम्बाला छावनी | कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा आज’हरियाणा मांगे हिसाब’ के तहत अम्बाला छावनी के पंजाबी बाग़ में पहुँची यहाँ लोगों को संबोधित करते हुए चित्रा ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देकर बेटियों के विरुद्ध अपराध के आरोपियों को संरक्षण देने वाली भाजपा को आज हर एक महिला से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि महिला कोच के साथ यौन शोषण के आरोपी बीजेपी के पूर्व में मंत्री रहे संदीप सिंह पर आरोप तय हो गए हैं।

ये वहीं संदीप सिंह हैं, जिनको बचाने के लिए सरकार ने पूरा जोर लगा रखा है। दिसंबर 2022 में उजागर हुए मामले में पुलिस जांच इस कद्र धीमी हुई कि चार्जशीट दाखिल होने और अब आरोप तय होने में इतना समय बीत गया। जिस तरह पहले दिन से पूर्व मुख्यमंत्री और पूरी बीजेपी सरकार संदीप सिंह के साथ खड़ी रही, उससे स्पष्ट है कि आरोपी को सरकार का संरक्षण प्राप्त था। खुद पीड़िता ने भी जांच को प्रभावित करने के आरोप सरकार पर लगाए थे।

चित्रा ने कहा कि आज तक हर एक हरियाणवी महिला को याद है कि बीजेपी और उसके मुख्यमंत्री पूरी बेशर्मी के साथ आरोपी के साथ खड़े थे। उसे बचाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी थी। हरियाणा की हर बेटी को याद है कि कैसे बिना जांच के ही पीड़ित बेटी के आरोपों को अनर्गल बोलकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आरोपी को क्लीन चिट दे दी थी। हरेक मां को याद है कि कैसे आरोपी को मंत्री बनाए रखा गया और संगीन आरोपों के बावजूद कानून के शिकंजे से बचाए रखा।

आज प्रदेश की हरेक मां,बहन, बेटी बीजेपी से जवाब मांग रही है। वो पूछ रही है कि कभी बीजेपी ऐसे मामलों में पीड़िता के पक्ष में खड़ी क्यों नजर नहीं आती। क्यों बीजेपी हमेशा संदीप सिंह और बृजभूषण जैसे आरोपियों के पक्ष में ही खड़ी दिखाई देती है?

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : जनसंवाद का मुख्यमंत्री नायब सिंह का नया अंदाज, मात्र 10 मीटर से सुनी लोगों की समस्याएं