Ambala News : घोषणाओं को पूरा करने का झूठा दावा कर रही है भाजपा सरकार:-चित्रा सरवारा

0
149
Ambala News : घोषणाओं को पूरा करने का झूठा दावा कर रही है भाजपा सरकार:-चित्रा सरवारा
Ambala News : घोषणाओं को पूरा करने का झूठा दावा कर रही है भाजपा सरकार:-चित्रा सरवारा

Ambala News | अम्बाला छावनी | आज अम्बाला छावनी के विभिन्न इलाकों का दौरा करते हुए कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार दावा कर रही है कि उसने दस साल के कार्यकाल मेेंं किए वादे निभाएं है जबकि हकीकत ये है कि दस साल उसने झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करते हुए सिर्फ घोटाले किये है और अब जब सरकार जाती दिखाई दे रही है तो कहा जा रहा है कि उसने हर वायदा पूरा किया।

चित्रा ने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है तो भाजपा धर्म के नाम पर ढिंढोरा पीटने लगती है, झूठी घोषणाओं और आश्वासनों का झुनझुना बजाने लगती है। भाजपा नेता लोगों से एक ही बात कर रहे है कि उन्होंने जनता से किया गया एक एक वायदा पूरा किया है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने हरियाणा के विकास को गति दी है जबकि हालात देखकर हर कोई कहता है कि भाजपा के राज में विकास नहीं विनाश हुआ है।

ये भी दावा किया जा रहा है कि उसने 1.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है, हालात यह है कि आज भी करीब दो लाख पद खाली पड़े है एससी और बीसी का बैकलॉग आज तक पूरा नहीं किया गया है, एचकेआरएन के तहत एक लाख 20 हजार रखे गए है, सरकार नौकरी के नाम पर उनका शोषण कर रही है, समान काम समान वेतन के सिद्धांत को ताक पर रखा दिया गया है। गरीब परिवारों को मिली 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने को कहा गया था पर उस पर अमल ही नहीं हुआ।

वह आज हरियाणा मांगे हिसाब के तहत छावनी के विभिन्न इलाकों में सभाओं को संबोधित कर रही थी संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि उसने 100-100 गज के प्लॉट देने का वायदा पूरा किया है, सरकार पूरी तरह झूठ बोल रही है, ये काम कांग्रेस राज में हुआ था बाद में उस पर भाजपा सरकार ने कोई अमल ही नहीं किया।

भाजपा सरकार ने कुछ माह पूर्व 30-30 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए पर उसकी भी कीमत दर्ज करवाई। जबकि सरकार को 100-100 गज के प्लॉट निशुल्क देने चाहिए थे।चित्रा ने कहा की आज अम्बाला छावनी की जनता भाजपा से परेशान है और इस बार अम्बाला छावनी की सजग जनता ने इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। लोगों को कांग्रेस से उम्मीद है तभी तो जनता कह रही है कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी गर्ल्स हाई स्कूल तोपखाना में नेशनल स्पोर्ट्स डे आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : कांग्रेस की सरकार आते ही जनेतपुर की बदलेगी दशा व दिशा: निमृत कौर

यह भी पढ़ें : Ambala News : सोहनलाल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया

यह भी पढ़ें : Ambala News : विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक