Ambala News : डीएवी स्कूल नारायणगढ़ पहुंचा पुस्तक प्रदर्शनी वाहन, पर्यावरण, सामान्य ज्ञान, साहित्य व कथा कहानियों का भंडार है पुस्तकें : एसपी

0
179
Ambala News : डीएवी स्कूल नारायणगढ़ पहुंचा पुस्तक प्रदर्शनी वाहन, पर्यावरण, सामान्य ज्ञान, साहित्य व कथा कहानियों का भंडार है पुस्तकें : एसपी
स्कूली बच्चे स्टाफ को जानकारी देते हुए।

Ambala News | अंबाला। पुलिस महानिदेशक हरियणा शत्रुजीत कपूर भा0पु0से0 की र्प्ररेणा से हरियाणा पुलिस की पहल पर पुस्तक परिक्रमा का आयोजन 17 अगस्त 2024 से 16 सितम्बर 2024 तक किया जाएगा। 17 अगस्त 2024 को तृतीय पानीपत पुस्तक मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत सरकार द्वारा संचालित पुस्तक प्रदर्शनी वाहन को पुस्तक परिक्रमा के लिए पुलिस महानिदेशक हरियणा शत्रुजीत कपूर भा0पु0से0 द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहँ भोरिया ने कहा कि हरियाणा पुलिस की पहल पर चलाया गया पुस्तक प्रदर्शनी वाहन पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र से 31 अगस्त 2024 को जवहार नवोदय विद्यालय गाँव कौंला अम्बाला में पुस्तक प्रदर्शनी के बाद जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर पहुँचा । दिनांक 01 सितम्बर 2024 को पुस्तक प्रदर्शनी वाहन ने अम्बाला शहर के सैक्टर-7 नजदीक गलैक्सी मॉल पर पुस्तक प्रदर्शनी लगाई|

जहाँं पर छात्र/छात्राओं/युवाओं/आमजन ने प्रर्दशनी में रखी पुस्तकों को देखा तथा पुस्तकों बारे जानकारी हासिल कर अपने लिए कुछ कथा-कहानियों, साहित्य व ज्ञानवर्धक पुस्तकें खरीदी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी मोबाईल/इंटरनैट पर ज्यादा समय बिताती है और मोबाईल/इंटरनैट से अत्याधिक जुडाव युवाओं को पुस्तको,ं कला व साहित्य से दूर कर रहा हैं। पुलिस विभाग ने पुलिस पहल के माध्यम से बच्चों को पुस्तक अध्ययन के लिए प्रेरणा देने का भरसक प्रयास किया है। पुस्तकें हमारे मस्तिष्क को समृद्धृ बनाती है और विधार्थियो के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

दिनांक 02 सितम्बर 2024 को पुस्तक प्रदर्शनी वाहन ने पुस्तक प्रदर्शनी द्वारा डी0ए0वी0 स्कूल नाराययणढ में छात्र/छात्राओं व शिक्षको को पुस्तको की महतता बार विशेष जानकारी दी। पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान डी0ए0वी0 स्कूल नारायणगढ़ के प्रधानाचार्य डा0 आर0पी0 राठी, सिनियर र्कोडिनेटर पी0के0 शर्मा, सिनियर लाईब्रैरियन सीमा गुप्ता, सहायक लाईब्रैरियन शोभा व अन्य स्टाफ सहित मौजूद रहे। 31 अगस्त 2024 से 03 सितम्बर 2024 तक पुस्तक प्रदर्शनी वाहन द्वारा अम्बाला के विभिन्न स्कूल/कालेज व सार्वजनिक स्थानो पर ज्ञानवर्धक पुस्तकों बारे विशेष जानकारिया दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गायन प्रतियोगिता का किया आयोजन