Ambala News: भाविप गीता गोपाल शाखा ने राजकीय उच्च विद्यालय मंडोर में पंखे भेंट किए

0
148
ambala news

Ambala News:  अंबाला। भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा ने उच्च विद्यालय मंडोर अम्बाला शहर में गर्मी को देखते हुए पांच पंखे विद्यालय को प्रदान किए। विद्यालय में विद्यार्थियों को गर्मी के असहनीय मौसम में बिना पंखों के बैठना पड़ता था। इस सेवा के लिए विद्यालय प्रशासन ने गीता गोपाल शाखा का आभार व्यक्त किया तथा आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। शाखा अध्यक्ष सतीश चावला ने कहा विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के स्थान पर समुचित हवा व प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा करने के लिए शाखा पूरी तरह कटिबंध है।

विद्यार्थी को अगर पढ़ाई के लिए उचित वातावरण ना मिले तो वह अपनी पढ़ाई को सचेत होकर नहीं कर सकता। यही बच्चे हमारे देश का भविष्य है अगर इनका ही निर्माण सही नहीं होगा तो हम देश को अच्छे नागरिक कैसे देंगे। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता लंबा व अध्यापकों का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने शाखा को यह पुनीत कार्य करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर शाखा की ओर से शाखा उपाध्यक्ष (संपर्क) सुशील बग्गा , उपाध्यक्ष (सेवा) गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष (संस्कार) ऋषभ गोगना, उपाध्यक्ष (पर्यावरण) दीपांशु अग्रवाल, वित्त सचिव अरविंद धीमान, निर्मल मेहरा व शाखा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने प्रदान की।