Ambala News : भाविप सदर शाखा ने हरियाली तीज कार्यक्रम का किया आयोजन

0
58
Ambala News : भाविप सदर शाखा ने हरियाली तीज कार्यक्रम का किया आयोजन
मुख्यवक्ता को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। भारत विकास परिषद् सदर शाखा द्वारा हरियाली  तीज के उपलक्ष्य में पारस्परिक मिलन आपसी संपर्क व सहयोग हेतु परिवारिक मिलन का आयोजन फीनिक्स क्लब में किया गया।  सबसे पहले महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार मनाया गया इसकी शुरूआत गणेश वंदना, तिलक व परिचय से की गई तत्पश्चात सबने  ग्रुप डांस, एकल नृत्य, गिद्दा, झूला उत्सव, फन गेम्स, स्नैक्स, रैम्पवॉक, गीत, अंताक्षरी, तीज क्वीन  इत्यादि का सबने भरपूर भरपूर आनंद उठाया। इसमें लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया |

मंच संचालन सह सचिव रीना जैन ने किया।  कार्यक्रम का आयोजन महिला संयोजिका ज्योति नरूला बहल द्वारा किया गया।  इसके बाद पारिवारिक मिलन  का आयोजन किया गया जिसमे दीप प्रज्जवलन, राष्ट्रीय गीत प्रांतीय संयोजक वीरेंद्र दुरेजा ने भारत विकास परिषद् के बारे में बताया।  इसके पश्चात सबने अंताक्षरी का आनंद उठाया, नए सदस्यों को सम्मनित किया गया शाखा अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने शाखा द्वारा किए गए व आगे होने वाले प्रकल्पों के बारे में बताया तथा सभी का धन्यवाद किया गया राष्ट्र गान के बाद  सबने  रात्रि भोज का आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला सैनी सर्कल सभा की मासिक बैठक, कई मुद्दों पर की गई चर्चा