Ambala News : भाविप सदर शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया आयोजन  

0
62
Ambala News : भाविप सदर शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया आयोजन  
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व स्टाफ।

Ambala News | अंबाला। भारत विकास परिषद् , सदर शाखा द्वारा ” गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन ” कार्यक्रम आज गवर्नमेंट हाई स्कूल डेयरी फार्म में किया गया। कार्यक्रम में 100 विद्यार्थियों व 10 शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल द्वारा तिलक लगा कर एवं पुष्प वर्षा से सदस्यों का स्वागत किया। सचिव नरेश मुद्गल जी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। ेस्कूल द्वारा देशभक्ति व आपसी भाईचारे की बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी गई।

प्रांतीय संयोजक वीरेंद्र दुरेजा ने गुरु शिष्य के अनेक प्रेरक उदाहरण दिए। “भारत को जानो” की पुस्तक की एक प्रति स्कूल की प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा को भेंट की गई। शाखा संरक्षक राजकुमार शर्मा ने बच्चों को अच्छा नागरिक व भविष्य में उच्च पद पर आसीन होने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने गुरु शिष्य के बीच मधुर सम्बन्ध , गुरु का स्थान भगवान से ऊपर बताया।

नवीं कक्षा की कुमारी निधि को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में तथा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक  का सम्मान हिंदी के  अमरीक सिंह  को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य अनिल सहगल  ने बच्चों को बुराइयों से दूर रहने व किसी भी प्रकार का नशा ना करने की शपथ दिलवाई,  प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा ने भारत विकास परिषद् का सुन्दर आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : सावन महीने में भगवान शिव के चरणों में माथा टेकने से हर दुख होते है दूर: अतुल महाजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : मुरलीधर डीएवी स्कूल में तीज पर्व मनाया

यह भी पढ़ें : Ambala News : जेसीआई अंबाला की महिला टीम जज्बा ने तीज कार्यक्रम का किया आयोजन