Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने की नागरिक अस्पताल में ब्रेड, दूध व फल की सेवा

0
70
Ambala News भाविप गीता गोपाल शाखा ने की नागरिक अस्पताल में ब्रेड, दूध व फल की सेवा
Ambala News : नागरिक अस्पताल में ब्रेड, दूध व फल वितरित करते हुए।

Ambala News |अंबाला। भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा अंबाला शहर ने नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में मरीजों तथा उनके आश्रितों को फल, दूध व ब्रेड उपलब्ध करवाई।

आज शाखा सचिव अतुल मित्तल की सपुत्री अक्षिता मित्तल का जन्मदिन भी था इस प्रकल्प के प्रकल्प प्रमुख भी अतुल मित्तल रहे। शाखा उपाध्यक्ष सुशील बग्गा ने बिटिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व कहा कि इस तरह का पुण्य कार्य हमें जीवन में करते रहना चाहिए।

दीन-दुखी की सेवा ही माधव सेवा कहलाती है : अरविंद कौशिक

क्योंकि यह समाज को एक विशेष संदेश देता है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। शाखा पालक व प्रांतीय उपाध्यक्ष (पर्यावरण) अरविंद कौशिक शाखा के आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर बोलते हुए यह बताया कि मरीजों की सेवा करना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। गरीब,असहाय दीन-दुखी की सेवा ही माधव सेवा कहलाती है।

शाखा के उपाध्यक्ष पर्यावरण दीपांशु अग्रवाल, संगठन सचिव अरुण गोयल, महिला सहभागिता प्रमुख सविता वर्मा, निर्मला मित्तल, अक्षिता, काशवी व राघव वीके शर्मा उपस्थित रहे। जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने प्रदान की।

यह भी पढ़ें : Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में कानूनी सहायता की जानकारी दी

यह भी पढ़ें : Ambala News : द एसडी विद्या स्कूल एसजीएफआई खेलों में चमका

यह भी पढ़ें : Ambala News : श्री दिगंबर जैन सभा ने गौशाला में चारा वितरित किया