Ambala news : भाविप गीता गोपाल शाखा ने भगवान श्री परशुराम गौशाला में 4 टन गोग्रास की सेवा की

0
3
Ambala Local News

Ambala news : अंबाला। भारत विकास परिषद, गीता गोपाल शाखा अंबाला शहर ने भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली अंबाला शहर में गो ग्रास की सेवा की। इस सेवा के प्रकल्प प्रमुख संदीप आनंद (हमारी संस्था फाउंडेशन) रहे। उन्होंने लगभग चार टन हरे चारे की व्यवस्था गौशाला में करवाई। इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने मिलकर गौ माता की आरती की व गो ग्रास की सेवा की। तत्पश्चात गौशाला में ही हवन यज्ञ किया गया। शाखा अध्यक्ष सतीश चावला ने कहा कि कलयुग में गाय माता ही भगवान का रूप है क्योंकि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि गौ माता में 108 कोटि देवी देवताओं का वास है। इसलिए इस कलयुग में गाय माता पूजनीय है।इनकी सेवा से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस सेवा प्रकल्प के प्रमुख संदीप आनंद का उन्होंने धन्यवाद किया और कहां कि गाय माता इनके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाकर रखें।

शाखा पालक व प्रांतीय उपाध्यक्ष (पर्यावरण) अरविंद कौशिक ने आए हुए शाखा के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया हुआ। इस पावन अवसर पर गाय तथा उसके दूध से प्राप्त उत्पादों के बारे में विस्तृत व्याख्या की और बताया कि गाय का दूध अमृत के समान है। इसके पीने से व्यक्ति को अत्यधिक लाभ होता है। भारतीय संस्कृति में देसी गाय एक वरदान है। अपनी जननी के बाद गाय माता को ही सबसे पहले माता का दर्जा प्रदान किया गया है। इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष (संपर्क) सुशील बग्गा, उपाध्यक्ष (पर्यावरण) दीपांशु अग्रवाल, संगठन सचिव अरुण गोयल , सदस्य जय भगवान गर्ग , सुनील जिंदल, निर्मल मेहरा , प्रमोद कुमार व महिला सदस्य अनीता चावला व सुषमा उपस्थित रहे। यह जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने प्रदान की।