Ambala News : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भाविप गीता गोपाल शाखा ने किया पौधरोपण

0
129
Ambala News : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भाविप गीता गोपाल शाखा ने किया पौधरोपण
पौधारोपण करते हुए।

Ambala News | अंबाला। भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा ने श्रावन माह के प्रथम सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरूआत पौधारोपण की थीं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शाखा ने गीता नगरी रोड पर शाखा के वित्त सचिव अरविंद धीमान की दुकान से लेकर रेलवे स्टेशन धूलकोट तक सड़क के दोनों ओर 25 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाएं। इनमें नीम,अल्सोटोनिया, आम व जामुन आदि के वृक्ष मुख्य रूप से लगाए गए। इस प्रकल्प के प्रकल्प प्रमुख शाखा के सदस्य डॉ एस.एन.जायसवाल रहे।

डॉक्टर साहब का जन्मदिन भी था। इस उपलक्ष्य में भी यह एक महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा किया गया। शाखा के अध्यक्ष सतीश चावला ने कहा कि जो संकल्प हम ने लिया था कि हम अपने जन्मदिन पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाएं। आज वह संकल्प डॉक्टर साहब ने पूरा किया। उन्होंने इस कार्य के लिए डॉक्टर साहब की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जो आह्वान है उसे पूरा करने के लिए शाखा इस तरह के कार्य करती रहेगी तथा अंबाला को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने में मदद करेगी। इस अवसर पर शाखा के वित्त सचिव अरविंद धीमान,उपाध्यक्ष (सेवा)गौरव गर्ग उपाध्यक्ष(संस्कार) ऋषभ गोगना, सदस्य प्रमोद कुमार, अनिल गुप्ता, मामराज सैनी, एमआर बुद्धिराजा,डॉ एस.एन.जायसवाल, संत शरण वर्मा, मनीष बत्रा व बच्चे प्रीतेश व परीशा उपस्थित रहे। यह जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने प्रदान की।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : प्रत्त्येक कार्य दिवस को प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है समाधान शिविर