Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने 15 दिवसीय संस्कृति पखवाड़े के समापन पर की गोग्रास सेवा व हवन

0
118
Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने 15 दिवसीय संस्कृति पखवाड़े के समापन पर की गोग्रास सेवा व हवन
गउशाला में सेवा करते हुए।

Ambala News | अंबाला। संस्कृति पखवाड़े के अंतिम दिन भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा ने पखवाड़े का समापन बहुत ही अद्भुत ढंग से किया। प्रात: सुबह सबसे पहले भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली में गो ग्रास की सेवा की गई। इस प्रकल्प के प्रकल्प प्रमुख  निर्मल मेहरा  रहे। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग रोज गाय माता की सेवा करते हैं उन पर मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और धन-दौलत की वर्षा करती हैं।

गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। बुधवार के दिन विशेष रूप से हरा चारा खिलाने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है,  उसके पश्चात शाखा के सदस्यों ने गौशाला में ही हवन का आयोजन किया और पखवाड़े की समाप्ति की।

यज्ञ के यजमान शाखा के अध्यक्ष  सतीश चावला और उनकी धर्मपत्नी अनीता चावला रहे। इस प्रकल्प के प्रकल्प प्रमुख शाखा के उपाध्यक्ष (पर्यावरण) दीपांशु अग्रवाल रहे उन्होंने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में यज्ञ पर्यावरण को साफ सुरक्षित व वायु को शुद्ध बनाने में मदद करते हैं।अग्नि एवं वायु के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण के लिए यज्ञ  किया जाता है।

वायु शोधन से सबको आरोग्यवर्धक साँस लेने का अवसर मिलता है। हवन हुए पदार्थ वायुभूत होकर प्राणिमात्र को प्राप्त होते हैं और उनके स्वास्थ्यवर्धन, रोग निवारण में सहायक होते हैं। यज्ञ काल में उच्चरित वेद मंत्रों की पुनीत शब्द ध्वनि आकाश में व्याप्त होकर लोगों के अंत:करण को सात्विक एवं शुद्ध बनाती है।

अंत में शाखा अध्यक्ष  सतीश चावला ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया विशेष कर  निर्मल मेहरा व  दीपांशु अग्रवाल जो आज के प्रकल्पओं के प्रकल्प प्रमुख  रहे। उन्होंने कहा कि शाखा ने 11 से 25 अगस्त तक  संस्कृति पखवाड़ा बहुत धूमधाम से मनाया। आज इसके समापन पर भी यज्ञ करना बहुत आनंदमय रहा।

इस अवसर पर शाखा पालक व प्रांतीय उपाध्यक्ष पर्यावरण अरविंद कौशिक, शाखा के वित्त सचिव अरविंद धीमान, उपाध्यक्ष (संस्कार)  ऋषभ गोगना , उपाध्यक्ष (सेवा) गौरव गर्ग, संगठन सचिव अरुण गोयल,  तिलकराज अरोड़ा, प्रमोद कुमार , सुनील जिंदल ,मनीष वर्मा, राकेश कुमार, ओम प्रकाश फौजी , राजेंद्र कौशिक , गौशाला के प्रधान देवी राम व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने प्रेस से सांझा की।

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हुआ पूरा

यह भी पढ़ें : Ambala News : चुनाव गतिविधियों की अनुमति के लिए सुविधा एप का फायदा उठाएं कैंडिडेट : उपायुक्त पार्थ गुप्ता