Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया आयोजन

0
196
Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया आयोजन
विद्यार्थी व अध्यापक को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। भाविप गीता गोपाल शाखा अंबाला शहर ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम  एन.सी.सी सीनियर मॉडल स्कूल अम्बाला शहर में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्सरी विंग के बच्चों का भी गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में भाग लेना रहा।

कार्यक्रम सबसे पहले शाखा के  अध्यक्ष  सतीश चावला ने भारत विकास परिषद तथा उसके विभिन्न प्रकल्पों के बारे में विद्यार्थियों व अध्यापकों को जानकारी दी।  तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नितिन गर्ग व अध्यापिकाएँ  बलजिंदर कौर तथा वसंती भौयर व विद्यालय के छात्र जसकरण सिंह व छात्राएं हरनूर कौर,जसलीन कौर, ट्विंकल नेहरा व रिया शर्मा को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के सभी अध्यापकों की विद्यार्थियों के द्वारा गुरु वंदना की गई और उन्हें अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त हुआ। शाखा के अध्यक्ष सतीश चावला ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णु: गुरुदेर्वो महेश्वर:। गुरु: साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम:।। भावार्थ: गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, गुरु हि शंकर है अर्थात् कि गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है, गुरु ही शंकर है, और गुरु ही परब्रह्म है।

इस श्लोक का अर्थ है कि गुरु हमारे अज्ञानता को दूर करते हैं और हमारे सभी भ्रम दूर करते हैं। शाखा सदस्य डॉक्टर एस. एन. जायसवाल ने बताया कि गुरु ज्ञान का भंडार होता है। उन्होंने कहा कि हमें समयबद तरीके से अपनी पढ़ाई को करना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ योग शिक्षा के महत्व पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

विद्यालय की प्राचार्या  डॉ नितिन गर्ग ने विद्यालय के प्रांगण में पहुंचने पर गीता गोपाल शाखा के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया व गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की प्रशंसा की व भारत विकास परिषद के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की अपनी इच्छा जाहिर की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।  अंत में शाखा महिला सहभागिता प्रमुख  सविता वर्मा  ने गुरु के बारे में बताते हुए कहा कि गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागू पाय। बलिहारी गुरु आपणै, गोविन्द दियो बताय। उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए कहा की गुरु और भगवान जब आपके पास हैं तो गुरु शिष्य के लिए सबसे बड़ा है क्योंकि गुरु ने ही शिष्य को भगवान से मिलाया है। उन्होंने आए हुए शाखा के सभी सदस्यों व स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष (संस्कार) व गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख ऋषभ गोगना, उपाध्यक्ष (संपर्क)सुशील बग्गा, प्रमोद कुमार, निर्मल मेहरा, अनीता चावला ,  ईशा गोगना व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस की जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने प्रदान की।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : काली पट्टी बांध कर सभी विभागों के कर्मचारियों ने जताया विरोध : रमेश कुमार