Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने किया एनीमिया जांच शिविर का आयोजन

0
87
Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने किया एनीमिया जांच शिविर का आयोजन
मुख्यातिथि को पौधा भेंट करते हुए।

Ambala News | अंबाला। भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा अंबाला शहर द्वारा अपने संस्कृति पखवाड़े के अंतर्गत एनीमिया जांच शिविर एसए जैन सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर में किया गया।इस कैंप में लगभग 60 लड़कियों की रक्त जांच की गई।इस कार्य में विशेष सहयोग महावीर क्लिनिकल लैब अंबाला शहर का रहा। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य नीरज बाली ने गीता गोपाल शाखा के द्वारा किए गए इस कार्य की खूब प्रशंसा की व धन्यवाद भी किया तथा भारत विकास परिषद की स्थापना व उसके लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी।

शाखा अध्यक्ष सतीश चावला ने कहा कि शरीर में फोलिक एसिड, आयरन व विटामिन-बी12 की कमी से एनीमिया रोग होता है। इस रोग में शरीर से रेड ब्लड सेल्स का लेवेल सामान्य से कम हो जाता है। एनीमिया का सबसे बड़ा कारण है, शरीर में खून की कमी होना। एनीमिया के कारण रोगी हमेशा थका हुआ महसूस करता है जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होती है। एनीमिया में रोगी को ज्यादा से ज्यादा आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है।

इससे खून की कमी को जल्दी पूरा किया जा सकता है। बढ़ते बच्चों में एनीमिया का खतरा ज्यादा होता है।  महिला प्रमुख  सविता वर्मा ने बताया कि अनीमिया में शरीर के अंदर खून की कमी हो जाती है। अगर सही समय पर इसका निदान न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। कार्यक्रम के अंत में शाखा सदस्यों की ओर से प्रधानाचार्य को एक पौधा देकर सम्मानित किया। लड़कियों को जांच के बाद फल भी दिए गए।

जिसकी व्यवस्था शाखा सदस्य निर्मल मेहरा ने की। शाखा सचिव अतुल मित्तल ने आए हुए शाखा के सभी सदस्यों विशेष रूप से निर्मल मेहरा का आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यर्थियों के लिए फलों की व्यवस्था की। उन्होने स्कूल प्रधानाचार्य, अध्यापको व स्कूल प्रबंधन समिति का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर शाखा के वित्त सचिव अरविंद धीमान,शाखा उपाध्यक्ष सुशील बग्गा निर्मल मेहरा, उज्ज्वल जैन,महिला संयोजिका सविता वर्मा,महिला सदस्य अनिता चावला,मीनू जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : भाविप सदस्यों ने शहीद मेजर अमित आहूजा को उनकी 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि