Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

0
97
Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
जन्माष्टमी पर विभिन्न वेशभूषा में सजे बच्चे।

Ambala News | अंबाला। भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से हनुमान मंदिर वसंत विहार अम्बाला शहर में मनाया। इसमें शाखा के लगभग सभी सदस्यों तथा अन्य गण-मान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मातृशक्ति गीता गोपाल शाखा के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण भगवान जी को छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया गया।

शाखा के सभी सदस्यों ने मिलकर इन 56 भोग की जिम्मेदारी ली। इस कार्यक्रम की विशेषता यह भी रही कि जिन सदस्यों के बच्चे बाल्यावस्था में है वे उन्हें राधा कृष्ण के रूप में लेकर आए तथा एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति में अनेक भजनों से शाम को श्रीकृष्ण भक्तिमय बना दिया।

सभी सदस्यों ने इसका आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रांतीय महिला सहभागिता डॉक्टर अंजली भारती विशेष रूप से पधारी। उन्होंने भी सत्संग में मधुर भजन सुनाया व गीता गोपाल शाखा को इस आयोजन पर साधुवाद दिया व महिला शक्ति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शाखा की महिला सहभागिता सविता वर्मा व सदस्य अनीता चावला ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष (पर्यावरण) व शाखा पालक अरविंद कौशिक भी उपस्थित रहे। उन्हें शाखा अध्यक्ष सतीश चावला व उपाध्यक्ष(सम्पर्क) सुशील बग्गा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शाखा के इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी व आने वाले कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बोलते हुए शाखा अध्यक्ष सतीश चावला ने आए हुए सभी सदस्यों व विशेष रूप से पधारे प्रांतीय उपाध्यक्ष (पर्यावरण)अरविंद कौशिक व प्रांतीय महिला सहभागिता डॉक्टर अंजली भारती का धन्यवाद किया व बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे जन्माष्टमी वा गोकुलाष्टमी , श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जयंती के रूप में भी जाना जाता है, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है।

जो विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार भगवान श्रीकृष्णजी के जन्म के आनन्दोत्सव के लिये मनाया जाता है।कार्यक्रम का समापन भगवान श्री कृष्ण की आरती करके हुआ। इस कार्यक्रम में शाखा के सचिव अतुल मित्तल,वित्त सचिव अरविंद धीमान, उपाध्यक्ष (संस्कार)ऋषभ गोगना, सदस्य प्रमोद कुमार,डॉ एस. एन. जायसवाल,निर्मल मेहरा,सतेंद्र यादव, राकेश कुमार,मनीष वर्मा,सीए अजय भारती,संत शरण वर्मा, तिलकराजअरोरा व महिला सदस्य सुमन गर्ग, सुदेश शर्मा,इशा गोगना,नीतू अग्रवाल, मीनाक्षी वर्मा,शिवानी अग्रवाल वअन्य सदस्यों उपस्थित रहे। यह जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने सांझा की।

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीएवी रिवरसाइड स्कूल में जन्माष्टमी मनाई

यह भी पढ़ें : Ambala News : सिग्नस हाई वर्ल्ड स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी गर्ल्स हाई स्कूल तोपखाना में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई