Ambala News : भजन मंडलियां लोक धुनों के जरिए जन-जन तक पहुंचा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

0
152
Ambala News : भजन मंडलियां लोक धुनों के जरिए जन-जन तक पहुंचा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
भजन मंडली ग्रामीणों को जानकारी देते हुए।

Ambala News | शहजादपुर। सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से इन दिनों विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। गांव तसडोली में कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सरपंच प्रतिनिधि धर्म सिंह ने की। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। बता दें कि विशेष प्रचार अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां तथा सूचीबद्ध भजन पार्टी लगातार प्रचार अभियान चलाते हुए जन-जन तक सरकारी की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी पहुंचा रहीं हैं।

इसके अलावा भजन पार्टियां आमजन को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी संदेश देने के कार्य कर रही हैं।    सूचीबद्ध भजन पार्टी लीडर राजकरण व सदस्यो  ने गांव तसडोली  में अपने भजनों के जरिये आमजन के बीच सरकारी योजनाओं का प्रचार किया।  भजन पार्टी द्वारा हरियाणवी लोक शैली में ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत करवाया जा रहा है। यह प्रचार अभियान पूरे जुलाई महीने तक चलेगा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक माह तक चलने वाले विशेष प्रचार अभियान के लिए योजना तैयार कर रखी है व उसी के अनुसार भजन पार्टियों को गांवों में भेजा रहा है। डीआईरपीआरओ  मनोज कौशिक ने बताया कि प्रचार पार्टियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रचार अभियान प्रभावी तरीके से चल रहा है व ग्रामीणों को सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जा रहा है साथ ही भजन पार्टियां सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आमजन को जागरूक करने के कार्य अपने भजनों के माध्यम से कर रहीं हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पंडित मोहन लाल बड़ौली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर: संजय शर्मा

यह भी पढ़ें : Ambala News : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Barara News : प्रशासन द्वारा लगाए गए समाधान शिविरों के आ रहे सकारात्मक परिणाम

यह भी पढ़ें : Ambala News : नूपुर के लिए आवेदन करने की अंतिम दिन 15 जुलाई

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रदेश में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : राहगिरी के मंच पर शहर की छिपी हुई प्रतिभाएं दिखाएंगी अपना हुनर: डीसी डॉ. शालीन

यह भी पढ़ें :  Ambala News : शिव सेना हिन्द का शिष्टमण्डल निशांत शर्मा व दीपक शांडिल्य की अगुवाई में पंजाब के राज्यपाल से मिला

यह भी पढ़ें : Ambala News : बीजेपी शासनकाल में अपराध-भ्रष्टाचार चरम सीमा पर – चित्रा सरवारा