Ambala News : गरीबों और असहाय की मदद करना पुण्य का कार्य: अतुल महाजन

0
67
Ambala News : गरीबों और असहाय की मदद करना पुण्य का कार्य: अतुल महाजन
जरूरतमंद परिवार की मदद करते अतुल महाजन।

Ambala News | अंबाला। गरीबों व असहायों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को गरीबी और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह बातें अंबाला छावनी के डेरा बत्ती में एक जरूरतमंद परिवार की मदद के दौरान रोटी फॉर सॉल संस्था के प्रधान अतुल महाजन ने कही।

अतुल महाजन ने कहा कि डेरा बत्ती में यह परिवार बहुत ही ज्यादा जरूरतमंद है ओर अगरबत्ती, धूप बत्ती बेचकर अपने परिवार का गुजारा चलाते है, लेकिन जैसे इस परिवार के बारे में रोटी फॉर सॉल संस्था को जानकारी मिली तो रोटी फॉर सॉल की टीम इनके घर पहुंची ओर देखा कि इस परिवार के सदस्यों घर का गुजारा मुश्किल से चला रहे है। अतुल महाजन ने बताया कि वही यह निर्माणधीन घर में रहने को मजबूर है, क्योंकि इनके घर की अभी तक छत का लेंटर नही डाला गया है। जिसको देखकर रोटी फॉर सॉल संस्था की टीम बहुत दुखी हुई।

अतुल महाजन ने मौके पर परिवार को आर्थिक मदद की ओर विश्वास दिलाया कि जल्द ही उनके घर की छत भी का निर्माण होगा। जिसके लिए अतुल महाजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस परिवार की मदद के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आए, ताकि आप लोगों की मदद से एक परिवार को छत मिल सके। अतुल महाजन ने कहा कि संसार में जन्म लिए हुए हर व्यक्ति को जितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। गरीबी अभिशाप नहीं है।

गरीब लोगों के मन में भी वही है जो हम सबके मन में है। ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। अतुल महाजन ने समाजसेवी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में अगर किसी भी गरीब परिवार को लड़की की शादी या किसी भी परेशानी में किसी भी चीज की जरूरत हो तो उन लोगों का संपर्क संस्था के साथ करवाएं।

अतुल महाजन ने कहा कि रोटी फॉर सॉल संस्था अंबाला जिले में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहती है। रोटी फॉर सॉल संस्था पिछले कई सालों से आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की मदद कर रही है ओर अब तक संस्था ने हजारों लोगों की समस्याओं को हल कर चुकी है।

रोटी फॉर सॉल संस्था ने आर्थिक तौर पर बीमार मरीजों के उपचार का खर्च उठाने के अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण बेघर परिवारों तथा स्कूली बच्चों को वर्दियां, किताबे, बारिश के सीजन में किसी जरूरतमंद घर बनाने, जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाने, भंडारा, बीमारी लोगों की दवाइयों का खर्च आदि में मदद कर चुकी है ओर जोकि आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Manu Bhaker का दिल्ली पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत