Ambala News : सहायक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई , दिए उचित दिशा-निर्देश    

0
82
Ambala News : सहायक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई , दिए उचित दिशा-निर्देश    
उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते एसीपी।

Ambala News | अंबाला। पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निदेर्शानुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2024 को मध्यनजर रखते सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला सृष्टि गुप्ता भा0पु0से0 व चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को विशेष गोष्ठी बुलाई गई। गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव हेतू ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन भली प्रकार से करने के उचित निर्देश दिए गए।

सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान लगी आचार सहिंता का उल्लघंन ना हो। कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उल्लघन करता है तो सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस बल को उनकी डयूटियों बारे विस्तृत जानकारी देते हुए ईमानदारी, सच्ची निष्ठा व निर्भीक होकर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव कराने के उचित दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति शराब/पैसा या अन्य किसी भी अन्य प्रकार के लालच से तथा अपने दंबगई के बल पर वोट डलवाने का कार्य करता है तो उसके खिलाफ तुरन्त उचित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। मतदान केन्द्रों के पास अनावश्यक व्यक्तियों को मतदान केन्द्र से दूर रखें व झगड़ालू किस्म के व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखें। मतदान करने उपरान्त मतदाता को मतदान केन्द्र से बाहर करें।

मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ इक्टठी हो जाती है जिससे मतदान बाधित होता है। ऐसी स्थिति में डयूटी पर तैनात कर्मचारी महिला व पुरूषों की अलग-अलग पंक्ति बनवाकर मतदान शान्तिपूर्ण करवाएँ। मतदान के दौरान विभिन्न दलों के मध्य मतदान केन्द्रों के पास अक्सर कहासुनी हो जाती है ऐसे समय में पुलिस कर्मचारी निष्पक्ष रहकर शान्तिपूर्ण ढंग से निपटारा करवाए। पुलिस कर्मचारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से उचित तालमेल बनाए रखें।

चुनाव के दौरान किसी भी विकट परिस्थिति में उच्चाधिकारियों से विचारविर्मश कर समस्या कर समाधान करें।   उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिला में शान्ति, भाईचारा, शौहार्दपूर्ण माहौल, कानून एवम व्यवस्था बनाए रखें व आगामी विधासभा चुनाव में पुलिस का पूर्ण सहयोग करके शान्तिपूर्वक चुनाव करवाने में एक जागरूक मतदाता की अहम भूमिका निभाए।

यह भी पढ़ें : Ambala News : सोहन लाल डीएवी स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित