Ambala News : एसपी सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निदेर्शानुसार शहीदों के सम्मान में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर

0
3
Ambala News

Ambala News : अंबाला। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निदेर्शानुसार आज 22 अक्तूबर 2024 को शहीदों के सम्मान में जिला पुलिस लाईन अंबाला में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को मध्यनजर रखते हुए नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी में अधिक व्यस्तता व भागदौड़ भरी जीवनशैली होने के कारण पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की जाँच समय पर नहीं करवा पाते और धीरे-धीरे बीमारी से ग्रस्ति हो जाते है, जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक क्षति उठानी पड़़ती है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें लगभग 120 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों/होमगार्ड के जवानों, एसपीओ व उनके परिवार के सदस्यों ने चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच करवाई। इस निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में सिविल हस्पताल अम्बाला शहर से डा. राहुल, डॉ.  जसप्रीत, डॉ. सागर, कपिल आई हस्पताल अम्बाला शहर से डॉ. राजेश कुमार, गौत्तम, गुलशन तथा अन्य चिकित्सा जाँच टीम ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की बीमारियों की जाँच की। डाक्टरों ने चिकित्सा निशुल्क स्वास्थ्य जाँच उपरान्त पुलिस कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के लिए संतुलित खानपान की सलाह देते हुए योग व श्वास प्रक्रिया को अपनाने का परामर्श दिया।    पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहँ भोरिया ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें उचित खानपान तथा स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को अपनी व्यस्त जीवनशैली से कुछ समय निकाल कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए संतुलित भोजन के साथ-साथ योगा करें जिससे उनका स्वास्थय ठीक रहे और प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपनी ड्यूटी भली भाँति निभा सके।