Ambala News : आरोग्य भारती की तरफ से जीएमएन कॉलेज में वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन

0
3
Ambala News : आरोग्य भारती की तरफ से जीएमएन कॉलेज में वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन
Ambala News : आरोग्य भारती की तरफ से जीएमएन कॉलेज में वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन
  • ‘स्वास्थ्य की चुनौतियों व भारतीय जीवन शैली ’ विषय पर विद्वानों ने अपने विचार रखे

Ambala News | अंबाला। आरोग्य भारती अंबाला जिला इकाई द्वारा जीएमएन कॉलेज अम्बाला छावनी के सभागार में एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें “स्वास्थ्य की चुनौतियां व भारतीय जीवन शैली” विषय पर विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति डॉ. करतार सिंह धीमान मुख्य अतिथि रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता जी एम एन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने की। कार्यक्रम का आरम्भ धन्वंतरि स्तवन और भगवान धन्वंतरि के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। जिसके अनन्तर अम्बाला जिला अध्यक्ष डॉ. रोहिणी ने अभ्यागतों का औपचारिक स्वागत व उन्हें आरोग्य भारती के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र भेंट करवा कर किया।

आरोग्य भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित जी ने स्वास्थ्य व आरोग्य के विषय में आरोग्य भारती का पक्ष प्रस्तुत किया। फरीदाबाद से आए आरोग्य भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजीवन ने संगोष्ठी की भूमिका प्रस्तुत की|

Arogya Bharti organizes an ideological seminar at GMN College Ambala Cantt
Arogya Bharti organizes an ideological seminar at GMN College Ambala Cantt

राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए आधुनिक जीवन शैली की विद्रूपताओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए परंपरागत भारतीय जीवन शैली के उदात्त दर्शन को अपनाने से ही मानव शरीर में रोगोत्पत्ति से बचाव के उपायों का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि आरोग्य भारती रोग चिकित्सा से अधिक रोगों से बचाव पर बल देकर स्वस्थ भारत के ध्येय के प्रति समर्पित है ।

मुख्य अतिथि डॉ. करतार सिंह धीमान ने स्वास्थ्य रक्षा व आरोग्य प्राप्ति में आरोग्य भारती के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आयुर्वेद के सिद्धान्तों के पालन से आरोग्य की संभावना का महत्व स्पष्ट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जी एम एन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने आधुनिक चिकित्सा में प्रयुक्त औषधियों के दुष्प्रयोग के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए आयुर्वेद और स्वस्थ भारतीय जीवन शैली को अपनाने पर बल दिया।

यमुनानगर, जगाधरी, पंचकूला, पानीपत, अंबाला छावनी एवं अंबाला शहर के अनेक शिक्षक, चिकित्सक, बुद्धिजीवी, उद्योगपति, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सेवा भारती, लघु उद्योग भारती, संघ के अनेक अधिकारी, भारत विकास परिषद के अधिकारी वृन्द एवं कॉलेज के विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोहिणी ने किया व औपचारिक धन्यवाद जिला सचिव डॉ. जय प्रकाश गुप्त ने। मंचासीन सभी अभ्यागतों को आरोग्य भारती की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में लगभग 265 प्रतिभागी शामिल रहे। सामूहिक शान्तिपाठ वाचन से कार्यक्रम का समापन हुआ ।

यह भी पढ़ें : Ambala News : गवर्नमेंट कॉलेज में ‘साक्षात्कार : एक मॉक एक्टिविटी’ का आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा