Ambala News : एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने 152 नशीले कैप्सूल्ज आरोपी को किया गिरफ्तार

0
86
Ambala News : एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने 152 नशीले कैप्सूल्ज आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी टीम की गिरफ्त में।

Ambala News | अंबाला। पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निदेर्शानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 21 अगस्त 2024 को थाना अम्बाला शहर क्षेत्र नजदीक हरि पैलेस अम्बाला शहर से नशीले कैप्सूल्ज तस्करी के मामले में एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी संदीप उर्फ काला निवासी तारा नगर अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को मुकदमा नम्बर 296 दिनांक 21 अगस्त 2024 धारा 22 एनडीपीएस एक्ट थाना अम्बाला शहर के अर्न्तगत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया।

21 अगस्त 2024 को एन्टी नारकोटिक सैल के अम्बाला पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्करी का कार्य करता है और नशा सप्लाई करने के लिए हरि पैलेस अम्बाला शहर से गुजरेगा। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र हरि पैलेस अम्बाला शहर के पास पैदल आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर उसकी विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे (कुल 152 नशीले कैप्सूल्ज) बरामद हुए। आरोपी की पहचान संदीप उर्फ काला निवासी तारा नगर अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 25 भारी वाहनों के चालान