Ambala News : शाहपुर व बीसी बाजार से भाजपा में शामिल होने वालों का अनिल विज ने किया स्वागत

0
154
Ambala News : शाहपुर व बीसी बाजार से भाजपा में शामिल होने वालों का अनिल विज ने किया स्वागत
अनिल विज लोगों को पार्टी पटका पहनाकर स्वागत करते हुए।

Ambala News | अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज शाहपुर और बीसी बाजार से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा नेता तरविंद्र सिंह सोनी और वार्ड प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। विज ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा के पटके पहनाकर उनका पार्टी में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जोकि सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा पार्टी में नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा नेता तरविंद्र सिंह सोनी और वार्ड प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री अनिल विज की जनहित में बेहतर कार्यशैली की बदौलत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले भी कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में वह कार्य करके दिखाए जोकि अन्य दलों ने अपने 70 वर्ष के कार्यकाल में नहीं किए। उन्होंने अंबाला छावनी का स्वरूप बदलते हुए उसे तरक्की के मार्ग पर अग्रसर कर दिया है। आज छावनी के सिविल अस्पताल में बड़ी से बड़ी बीमारी का ईलाज निशुल्क हो रहा है।

कैंसर जैसे गंभीर रोग का ईलाज कराने के लिए पीजीआई की तर्ज पर छावनी में आधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर दिनेश गोयल, संजीव कुमार, विजय कुमार, नरेंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, रविदत्त शर्मा, राजिंद्र सैनी अन्य कार्यकतार्ओं ने भाजपा का दामन थामा जिन्हें पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता फकीरचंद सैनी, लेखराज सैनी, शक्ति सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी कॉलेज के इनरव्हील न्यू जैन उत्कर्ष क्लब ने पौधरोपण किया

यह भी पढ़ें : Ambala News : विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर ने अंबाला जिले की विभिन्न शाखाओं में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : बीपीएल परिवार की लड़कियों/महिलाओं के लिए 10 दिन का ई रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द होगा शुरू, प्रशिक्षण के बाद सब्सिडी पर दिलवाया जाएगा लोन

यह भी पढ़ें : Ambala News : 16 जुलाई को सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

यह भी पढ़ें : Ambala News : समाधान शिविर मे आमजन की समस्याओ का अविलम्ब हो रहा समाधान

यह भी पढ़ें : Ambala News : एडीसी अपराजिता ने परिवार पहचान पत्र को लेकर जोनल मैनेजर व सीपीएलओ की ली बैठक

यह भी पढ़ें : Ambala News : मंडल आयुक्त गीता भारती का अम्बाला से है विशेष लगाव

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के नेतृत्व में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें : Ambala News : जिला न्यायवादी मनोज वशिष्ठ के मार्ग दर्शन में डिस्ट्रीक्ट अट्रॉनी की टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया