Ambala News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र रैली में अंबाला छावनी से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे : अनिल विज

0
165
Ambala News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र रैली में अंबाला छावनी से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे : अनिल विज
अनिल विज उपस्थिति को संबोधित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रैली में अम्बाला छावनी से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। विज अम्बाला छावनी निकलसन रोड पर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आ रहे हैं और इस अवसर पर छावनी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उन्हें सुनने के लिए रैली में जाएंगे। उन्होंने कहा कुरुक्षेत्र रैली आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकतार्ओं को रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस बार का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा नामांकन दाखिल करने के दिन पूरी अम्बाला छावनी में भारी उत्साह देखने को मिला है और अम्बाला छावनी की जनता इस बार उन्हें पहले से भी कई ज्यादा मतों से विजयी बनाएगी। पूर्व मंत्री ने नामांकन रोड शो में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकतार्ओं का धन्यवाद भी जताया।

इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, ललित चौधरी, संजीव सोनी बब्बू, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, सोम चोपड़ा, ओम सहगल, बीएस बिंद्रा, अजय बवेजा, श्याम सुंदर अरोड़ा, नरेंद्र राणा, रामबाबू यादव, फकीरचंद सैनी, ललता प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : क्वालिटी समर फन कैंप में राष्ट्रीय स्तर के विजेता विद्यार्थियों को मिला सम्मान, डीईईओ सुधीर कालड़ा ने 19 विद्यार्थियों को दिए प्रशंसा पत्र