Ambala News : कांग्रेस अपने दम पर हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ सकती : अनिल विज

0
256
Ambala News : देर रात कांग्रेस की लिस्ट आने पर विज ने कसा तंज
Anil Vij
  • कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी के साथ गलवहियां डाल रही है – अनिल विज
  • कल तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के सारे नेता बड़ी बड़ी हांक रहे थे – विज

Ambala News | अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस में अपने दम पर हरियाणा में चुनाव लडने का दम नहीं है और इसी कारण से आप पार्टी के साथ गलवहियां डाल रहे है। विज आज पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के आप पार्टी के साथ मिलकर हरियाणा में चुनाव लडने संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।  उन्होंने कहा कि कल तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के सारे नेता बड़ी बड़ी हांक रहे थे कि हमारे पास इतनी- इतनी एप्लिकेशन आई हैं। उन्होंने कहा कि अब शायद संख्या भी पूरी नहीं हो रही है इसलिए आउटसाइड सपोर्ट ले रहे है और बाहर की सपोर्ट वही लेता है जो कमजोर होता है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : वीसी में मिले निर्देशों की अनुपालना के तहत सभी कार्य समयबद्ध तरीके से करवाए जाएं : डीसी

यह भी पढ़ें : Ambala News : नागरिक अस्पताल में विश्व ओरल हेल्थ दिवस मनाया

यह भी पढ़ें : Ambala News : 8 सितंबर से प्रारंभ होंगे जैन समाज के दसलक्षण पर्व : अभय जैन

यह भी पढ़ें : Ambala News : मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार