Ambala News : अंबाला पुलिस ने साइबर राहगीरी कार्यक्रम में लोगों को किया जागरूक

0
70
Ambala News : अंबाला पुलिस ने साइबर राहगीरी कार्यक्रम में लोगों को किया जागरूक
लोगों को जागरूक करते हुए।

Ambala News | अंबाला। पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के निदेर्शानुसार तथा पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के कुशल मार्गदर्शन में 07 अगस्त 2024 को हर्बल पार्क अम्बाला शहर में  उदय हरियाणा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत आमजन/राहगीर/युवाओं को साईबर अपराध से बचाव, हैल्प लाईन नम्बर 1930 तथा युवाओ को नशे से दूर रहने और खेलो से जुडने बारे साईबर राहगिरी कार्यक्रम द्वारा जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में साईबर टीम अम्बाला व पुलिस बैंड ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में साईबर टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपना मोबाइल किसी अनजान व्यक्ति को ना दे। अनजान नम्बरों से आने वाली वाीडियो कॉल को ना उठाए। अपने बैंक की जानकारी किसी से सांझा ना करें और ना ही अपना ओटीपी किसी से शेयर करें।

सोशॅल मीडिया जैसे फेसबुक इन्सटागा्रम इत्यादि पर अपना सिक्योरिटी कॉड लगाए। एटीएम से पैसे निकालते समय किसी अनजान के साथ अपना एटीएम साँझा ना करें।  उन्होेने कहा कि जागरूकता ही हमे साईबर अपराध से बचा सकती है।  साईबर राहगिरी कार्यक्रम में लगभग 150 आमजन/राहगीर/युवाओं व पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। साईबर जागरूकता राहगिरी कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साईबर अपराध से बचने व नशे से दूर रहने बारे विशेष जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को साईबर अपराधों व धोखाधडी करने वालो से बचाना व जागरूक करना है। साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साईबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काल करें व वेबसाइट पर तथा नजदीकी साईबर थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। अम्बाला पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : साइबर फ्रॉड गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Ambala News : पूर्व खेल मंत्री अनिल विज ने महिला पहलवान विनेश फोगाट के ओलम्पिक में डिस्कवालीफाइड होने पर जाहिर किया अफसोस

यह भी पढ़ें : Ambala News : हरियाणा कन्या बटालियन एनसीसी द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी पार्थ गुप्ता ने नागरिक अस्पताल व अटल कैंसर केयर सेंटर में मरीजों को मिल रही सुविधाओं बारे जानकारी ली