Ambala News : अंबाला म्यूजिकल माला का शुभारंभ

0
4
Ambala News : अंबाला म्यूजिकल माला का शुभारंभ
अंबाला म्यूजिकल माला के शुभारंभ पर गीत सुनाते हुए।

Ambala News | अंबाला। अंबाला शहर मॉडल टाउन में 22 सितंबर, 2024 को अंबाला म्यूजिकल माला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हेम भारद्वाज द्वारा किया गया। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में संगीत का बहुत महत्व है। बाल्यावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक संगीत जीवन में एक नई ऊर्जा को संचारित करता है। संगीत मनोरंजन के साथ-साथ जीवन में एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करता है।

सुरों के सरताज हेम भारद्वाज के मार्गदर्शन में इस अंबाला म्यूजिकल माला का शुभारंभ एक अनूठा प्रयास है। इस संगीत सफर का आगाज उन सभी संगीत प्रेमियों जो हेम भारद्वाज के मार्गदर्शन में संगीत सीख रहे हैं उनको ऐसा मंच प्रदान करने की कोशिश है |

जहां वह अपनी संगीत कला को निखार सकते हैं और संगीत के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। सभी संगीत प्रेमियों के लिए भी यह एक सुनहरा अवसर है जहां पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संगीत हमें जीवन के हर रस से परिचित करवाता है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : ओपीएस विद्या मंदिर में स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन

यह भी पढ़ें : Ambala News : विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर ने निशुल्क चिकित्सा शिविर किए आयोजित