Ambala News : नशे से दूर रहने के साथ सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचने को किया जागरूक

0
122
Ambala News : नशे से दूर रहने के साथ सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचने को किया जागरूक
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख श्री ओपी सिंह साहब के दिशानिदेर्शों एवं पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में हरियाणा को नशा मुक्त करने के लिए दो प्रकार से कार्य किया जा रहा है। एक अपराधियों को पकड़ना और दूसरा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त अभियान को सफल करना।

ब्यूरो द्वारा पुलिस उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी नियुक्त किया है। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी / उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा आज अम्बाला जिले में पहुंचे हुए थे। वे अधिकतर साइकिल का प्रयोग करते हुए अपने कार्य करते हैं।

वे पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राम बाग अम्बाला छावनी में पहुंचे हुए थे। विद्यालय की संस्कृत विषय की शिक्षिका नीलम की अध्यक्षता में नशे के विरुद्ध जागरूक कार्यक्रम हुआ जिसमें 555 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मियों ने भाग लिया। मंच का संचालन शिक्षक मुकेश मित्तल ने किया।

ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे की परिभाषा से अवगत कराते हुए कहा कि विधि अनुसार नशे दो प्रकार से हैं एक प्रतिबंधित और दूसरा अप्रतिबंधित। उन्होंने सबसे पहले अप्रतिबंधित नशे पर चर्चा करते हुए कहा कि यद्यपि बीड़ी सिगरेट तम्बाकू जर्दा खैनी शराब आदि पर सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया लेकिन इनके ऊपर बड़े बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और साथ ही कैंसर का फोटो लगाया हुआ है।

उन्होंने ब्यूरो का हेल्पलाइन नंबर 9050891508 विद्यार्थियों को बताया और कहा कि इस पर नशा तस्करों की गुप्त सूचनाएं दी जा सकती है। उन्होंने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि सड़क पर चलने के नियम हैं और विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही बढ़ रहे साइबर अपराधों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2000 में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट अर्थात सुचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 बनाया गया है।

उन्होंने मोबाइल फोन के प्रयोग के साथ साथ इंटरनेट के प्रयोग के समय सावधान रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन के लिए डॉ. अशोक का आभार जताया|

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : समाधान शिविर में एसडीएम यश जालुका ने सुनी समस्याएं

यह भी पढ़ें : Ambala News : भजन मंडलियां लोक धुनों के जरिए जन-जन तक पहुंचा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

यह भी पढ़ें : Ambala News : पंडित मोहन लाल बड़ौली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर: संजय शर्मा

यह भी पढ़ें : Ambala News : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Barara News : प्रशासन द्वारा लगाए गए समाधान शिविरों के आ रहे सकारात्मक परिणाम

यह भी पढ़ें : Ambala News : नूपुर के लिए आवेदन करने की अंतिम दिन 15 जुलाई

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रदेश में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : राहगिरी के मंच पर शहर की छिपी हुई प्रतिभाएं दिखाएंगी अपना हुनर: डीसी डॉ. शालीन

यह भी पढ़ें :  Ambala News : शिव सेना हिन्द का शिष्टमण्डल निशांत शर्मा व दीपक शांडिल्य की अगुवाई में पंजाब के राज्यपाल से मिला

यह भी पढ़ें : Ambala News : बीजेपी शासनकाल में अपराध-भ्रष्टाचार चरम सीमा पर – चित्रा सरवारा