Ambala News : नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन की तीनों शाखाओं ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

0
186
Ambala News : नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन की तीनों शाखाओं ने गेट मीटिंग कर जताया रोष
Ambala News : नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन की तीनों शाखाओं ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

Ambala News | अम्बाला | आज दिनांक 12.07.2024 को ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन अम्बाला की तीनों शाखाओं (कैरिज एण्ड वैगन शाखा, मेन शाखा व डी.आर.एम. कम्प्लेक्स शाखा) द्वारा, बी.सी.एन. आर.ओ.एच. डिपो अम्बाला छावनी में भोजनावकाश के समय भारतीय रेलों पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।

पिछले वर्ष से लगातार पुरानी पैंशन बहाली हेतु कई आंदोलनों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें जंतर मंतर नई दिल्ली से लेकर रामलीला मैदान, नई दिल्ली और प्रदेशों की रैलियाँ प्रमुख रूप से है। इन आंदोलनों में रेलवे, रक्षा, शिक्षक, पोस्टल, पूर्व अर्ध सैनिक बलो के कर्मचारी शामिल है, जो नई पैंशन योजना के स्थान पर अपनी पुरानी गारन्टीड पैंशन योजना की बहाली के लिए संघर्ष कर रहे है। अम्बाला मंडल में भी तेरह की तेरह शाखाओं द्वारा समय समय पर गेट मीटिंग, रैली, भूख हड़ताल आदि का आयेजन किया जाता रहा है।

आज की इस गेट मीटिंग में कामरेड निर्मल सिंह मंडल मंत्री, कामरेड हरनाम सिंह मंडल अध्यक्ष, कामरेड सुरेन्द्र कुमार गुर्जर केन्द्रीय उपाध्यक्ष, तीनो शाखाओं के शाखा मंत्री – विवेक कुमार शाखा, विनोद कुमार राय, पवन कुमार, तीनो शाखाओं के शाखा अध्यक्ष- कुमार, गुरबिन्द्र सिंह, अनिल कुमार मंडल तथा तीनों शाखाओं के पदाधिकारी, सुरेन्द्र शर्मा डायरैक्टर एन. जैड.आर. ई. तथा भारी संख्या में तीनो शाखाओं के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ० निर्मल सिंह, मंडल मंत्री ने बताया कि पुरानी पेंशन हर कर्मचारी का हक है और इसकी प्राप्ति तक ए.आई.आर.एफ./एन.आर.एम.यू. शांत नही बैठेगी। उन्होन बताया कि अब तक पुरानी पेंशन को लेकर जितने भी कार्यक्रम हुए है उनमे एन.आर.एम.यू. अम्बाला मंडल ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम अम्बाला मंडल में जारी रहेगें। उन्होने आगे कहा कि इस आंदोलन को शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री ए.आई. आर.एफ./एन.आर. एम. यू. की अगुवाई में ओर तेज किया जाएगा।

हरनाम सिंह मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एन. आर.एम.यू. अम्बाला ने अम्बाला मंडल के कर्मचारियों के लिए अनेक उपलब्धियां प्राप्त की है जिसमें अनुकम्पा नीति में बदलाव करवाना, आर.बी.ई. 212/2019 का लाभ दिलवाना, अस्विकृत हुए अनुकम्पा मामलों को पुनः खुलवाकर आश्रितों को नौकरी का लाभ दिलवाना इत्यादि शामिल है।

उन्होने बताया कि आने वाले समय में यूनियन की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव में सक्रिय सदस्यों का भूमिका बहुत अहम रहेगी और सक्रिय सदस्यों को हर कर्मचारी से सम्पर्क करना होगा। सुरेन्द्र कुमार गुर्जर केन्द्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि यह वर्ष ए.आई.आर. एफ. की स्थापना का शताब्दी वर्ष है और इन 100 वर्षों में आम रेल कर्मचारी के कल्याण के लिए ए.आई. आर. एफ. का योगदान अतूल्य है। भविष्य में भी यह फैडरेशन रेल कर्मचारियों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहेगीं। सुरेन्द्र शर्मा डायरैक्टर एन. जैड.आर.ई. पवन कुमार, विवेक कुमार नागपाल, अनिल कुमार ने भी सभा को सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें : UP News : जापान और मलेशिया, अमेरिका के बाजारों में बिकेगा यूपी का आम

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : पिंक लहंगे में कहर ढा रही कृति सेनन

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : शादी का वीडियो वायरल, सेहरा सजा कर डांस करते नजर आ रहे अनंत अंबानी

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : Rhea Kapoor ने शेयर की Radhika Merchant की खूबसूरत तस्वीरें

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : गोल्डन शेरवानी में पहुंचे करण जौहर

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में परिवार के साथ रजनीकांत हुए शामिल

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की पार्टी माधुरी दीक्षित ने ली एंट्री, लहंगे में लग रही बला की खूबसूरत लग रही

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में दिखा दिशा का ग्लैमर अवतार

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में पहुंच रहे सेलेब्रटी