Ambala News: फसल अवशेष प्रबधंन से होने वाले वायु पदूषण को किया जा सकता है कम

0
6
Ambala News

Ambala News: अंबाला। एसडीएम दर्शन कुमार ने फसल अवशेष प्रबन्धन को लेकर फील्ड में जाकर खुद किसानों को निरन्तर फसल अवशेष प्रबधंन बारे जागरूक कर उन्हें लाभ बता रहें थे।

इस कार्य की निरन्तरता में आज एसडीएम दर्शन कुमार अम्बाला शहर  के कई गांवों में जाकर किसानों को धान की फसल कटाई के बाद फसल अवशेष के प्रबधंन को लेकर जागरूक किया। इन गांव में अम्बाला शहर के जलबेड़ा, रवाला, लखनौर साहिब, भानौखेड़ी, बेहबलपुर इत्यादि गांव शामिल है।

एसडीएम दर्शन कुमार वीरवार को अंबाला शहर के विभिन्न गावों में आयोजित फसल अवशेष प्रबधंन जागरूकता अभियान में किसानों के साथ सीधा संवाद कर फसल प्रबंधन अपनाने बारे किसानों को जागरूक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति कम होने के साथ-साथ भूमि की उपरी सतह पर उपस्थित लाभदायक कीट नष्ट हो जाते है।

इसके साथ.साथ हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे पर्यावरण दूषित होता है तथा मनुष्य के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है और सांस लेने में तकलीफ होती है।

वहीं पराली को जलाने से पैदा हुए धुएं से गंभीर बीमारियां भी पैदा होती है। उन्होंने  बताया कि फसल अवशेषों को मिट्टी में दबाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और फसल की पैदावार में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष में आग लगाने से आसपास की फसलों में आगजनी का भी भय बना रहता है।

उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है जो गांवों में पहुंचकर निगरानी कर रही है, यदि कोई किसान फसल अवशेष में आग लगाता है तो उस पर न केवल जुमार्ना लगाया जाएगा तथा उचित कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।