Ambala News : 13 ग्राम हैरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

0
147
Ambala News : 13 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी टीम की गिरफ्त में।

Ambala News | अंबाला।  14 नवम्बर 2024 को एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के उप-निरीक्षक गुरदर्शन सिहँ व सह-उप-निरीक्षक सतबीर सिहँ ने पुलिस दल सहित सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनिल कुमार उर्फ सत्तू निवासी गांँव खैतोधन थाना डीह जिला बरैली हालपता किराएदार प्रीत नगर महेश नगर जिला अंबाला को 13 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

14 नवम्बर 2024 को एएनसी अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है, जो आज अंबाला कैन्ट से डेहा कालोनी अंबाला शहर में मादक पदार्थ सहित आएगा।

सूचना उपरान्त एएनसी अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पालिका विहार मोड की तरफ से पैदल आ रहे संदिग्ध को काबू कर उससे 13 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान सुनिल कुमार उर्फ सत्तू  निवासी गांव खैतोधन थाना डीह जिला रायबरैली हालपता किराएदार प्रीत नगर महेश नगर जिला अबाला के रूप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार कर थाना अबाला शहर में मामला दर्ज किया।

Ambala News : केंद्रीय विद्यालय-3 में हिंदी वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन