Ambala News : मुरलीधर डीएवी स्कूल में पर्यावरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

0
124
Ambala News : मुरलीधर डीएवी स्कूल में पर्यावरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित
बच्चों के साथ प्रिंसिपल पर्यावरण को लेकर जागरूक करते हुए।

Ambala News | अंबाला। मुरलीधर डीएवी स्कूल में  पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी ने दी। उन्होंने कहा कि हरियाली हमारे जीवन के साथ-साथ पूरे विश्व को समृद्ध बनाती है और इसके लिए आवश्यक है पेड-पौधे का आवरण पृथ्वी के चारो ओर होना। इस दौरान कक्ष तीसरी, चौथी और पांचवी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण को साफ रखने मे वृक्षों की महत्ता पर अपनी एक विशेष प्रस्तुति की। प्रिंसिपल डॉ आर आर सूरी ने सत्र की शुरूआत की।

उन्होंने ग्रीन डे मनाने के महत्व के बारे में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यदि पेड़-पौधे होंगे तो पर्यावरण का अस्तित्व है। नहीं तो यह एक खाली कब्रिस्तान है। सभी छात्रों ने अपनी कक्षा को अच्छे से सजाया। बच्चों की रचनात्मकता को प्रदर्शित करने वाले आकर्षक बोर्ड भी प्रदर्शित किये गए। सबसे पहले सभी छात्रों ने वृक्षारोपण किया गया उसके पश्चात् सभी छात्रों द्वारा नारे लगाते हुए रैली भी निकाली गई।

पश्चात् बच्चों को पर्यावरण से सम्बंधित प्रोजेक्टर पर मूवी दिखाई गई। बच्चो ने अपनी अलग-अलग प्रस्तुति जैसे ड्रामा, डांस, स्पीच आदि भी प्रस्तुत किये। ग्रीन डे को सभी बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में अध्यापिकाओं ने भी अपनी विशेष भूमिका निभाई। सम्पूर्ण कार्यक्रम समन्वयक वंदना सोढ़ी एवं  सुदेश शर्मा के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया। प्रत्येक बच्चे के लिए एक आनंददायक व यादगार दिन था।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अलंकरण समारोह आयोजित

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : रणधीर सिंह बने भाजपा नारायणगढ़ मंडल के मंडल अध्यक्ष

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पिंक डे मनाया

यह भी पढ़ें : Ambala News : इंटैक अंबाला ने मैगा नैशनल हैरिटेज क्विज कंडक्ट किया

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में सेमिनार आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित

यह भी पढ़ें : Pinjore News : पिंजौर के सीताराम मंदिर में 21 जुलाई को लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप, सांसद कार्तिकेय शर्मा करेंगे कैंप का उद्घाटन