Ambala News : नगर निगम कार्यालय में प्रधान शंकर पाम्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक

0
140
Ambala News : नगर निगम कार्यालय में प्रधान शंकर पाम्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक
जानकारी देते प्रधान व अन्य कर्मचारी।

Ambala News | अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ  संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर 21 जुलाई को राज्य स्तरीय कन्वेंशन की गई थी।  जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने की थी। जिसके बारे में इकाई प्रधान शंकर पाम्मा ने कर्मचारियों की बैठक बुलाई और सरकार की कर्मचारी विरोधी और दलित विरोधी नीति के बारे में बताया प्रधान शंकर पाम्मा ने बताया की 311 एप जिससे सफाई कर्मचारी की हाजिरी लगेगी, इसमें चार टाइम  कर्मचारियों की फोटो खींची जाएगी, वहीं अधिकारियों ने चार दिन में उसे लागू कर दिया|

जबकि इसी सरकार का 2022 का एक लेटर जारी किया गया था, जिसके अंदर 4298 कर्मचारियों को नियमित करने की पॉलिसी थी परंतु वह लेटर आज तक वहीं का वहीं पड़ा है और उस लेटर में अन्य कई मांगे थी जोकि आज तक लागू नहीं की गई, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष  है। संघ सरकार और प्रशासन से प्रार्थना करता है कि हमारी मानी गई मांगों के भी पत्रों को जल्द से जल्द लागू करें।

शंकर पाम्मा ने कहा कि  कर्मचारी 12 और 13 तारीख को गेट मीटिंग करेंगे ओर जनता के बीच जाएंगे। वही 21 और 22 तारीख को राज्यव्यापी दो दिवसीय हड़ताल करेंगे।  यदि उसके बाद भी कर्मचारियों की मानी गई मांगों को जल्द लागू नहीं किया तो यह हड़ताल और आगे बढ़ाई जाएगी जिसकी पुन तह जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। बैठक उप प्रधान ललित टॉक, सचिव प्रवीण, कैशियर प्रवीण चनालिया, सदस्य विजय कुमार, सदस्य रवि कुमार, सदस्य चंद्रकांत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीईईओ सुधीर कालड़ा ने दो स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी ने चिन्हित अपराध, एससी-एसटी एक्ट व एक्वीटल केसों के बारे में अधिकारियों की ली बैठक

यह भी पढ़ें : Ambala News : केंद्रीय विद्यालय 2 में शिक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ

यह भी पढ़ें : Ambala News : हरमिलाप भवन हरिद्वार में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को मिलेंगे ईएसआई कार्ड

यह भी पढ़ें : Ambala News : भारतीय मजदूर संघ दिवस मनाया, कई मुद्दों पर हुई चर्चा