Ambala News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 3 में 53वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

0
169
Ambala News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 3 में 53वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
दीप प्रज्वलित करते मुख्यातिथि।
  • वॉलीबाल के रोमांचक मुकाबलों में बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

Ambala News | अंबाला। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित होने वाली 5 दिवसीय राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों में स्थित कुल 21 संभागों के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों की 300 बालिका प्रतिभागी हिस्सा ले रहीं हैं। इस दौरान हो रहे रोमांचक लीग मुकाबलों में पूल ए में बेंगलुरु संभाग ने भोपाल को जयपुर संभाग ने भुवनेश्वर को भोपाल ने दिल्ली को,जयपुर ने पटना को, तथा दिल्ली ने पटना को हराकर जीत हासिल की।

पूल बी में जबलपुर ने जम्मू संभाग को,वाराणसी ने कोलकाता एवं जम्मू को, चेन्नई ने जबलपुर को करारी शिकस्त दी। पूल सी में गुरुग्राम संभाग ने तिनसुकिया को, हैदराबाद ने देहारादून को, गुरुग्राम ने रांची को हराकर जीत हासिल की। पूल डी आगरा संभाग ने क्रमश: अहमदाबाद और मुंबई को हराकर तथा एनार्कुलम ने लखनऊ एवं मुंबई को हराकर शानदार जीत हासिल की। इस राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उदघाटन संबोधन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए दृढसंकल्प है।

खिलाड़ियों से मिलते मुख्यातिथि।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता बालिकाओं को एक नई उड़ान देगी। दीदार सिंह,सहायक आयुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों से आयोजन के बारे में बात करते हुए उनको शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3 अम्बाला के प्राचार्य अमित अरोड़ा ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हमारे लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी जब आपस में मिलते हैं तो उनमे नेतृत्त्व गुण, भाईचारे की भावना का विकास होता है और एक भारत,श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो उठती है े इस दौरान हो रहे रोमांचक मुकाबलों को देखने के बाद पीएम श्री के.वि.भानु की प्राचार्या मोनिका कौशिक, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य अजीत यादव, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के प्राचार्य अमन गुप्ता ने प्रतिभागियों को सराहते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : वार्ड नंबर तीन के गांव मंडौर में सभा का आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में जारी हुई कांग्रेस की लिस्ट पर तंज कसा